हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉलीवुड में पसरा मातम! इस फेमस स्टार की मां का हुआ निधन; दुख बांटने पहुंचे फिल्मी सितारे

Manish Malhotra Mother Passes Away: फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन हो गया है. उनके निधन से डिजाइनर बुरी तरह से टूट गए हैं. डिजाइनर का दुख बांटने के लिए उनके घर कई सितारे पहुंचे हैं.

विज्ञापन

Manish Malhotra Mother Passes Away: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है. फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ टूटा है. डिजाइनर की मां का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. मनीष मल्होत्रा का दुख बांटने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे उनके घर पहुंचे. डिजाइनर अपनी मां से बेहद करीब थे, उनके निधन से डिजाइनर पूरी तरह से टूट गए हैं. वहीं कुछ बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर कर मनीष मल्होत्रा की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

94 की उम्र में हुआ निधन

मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा 94 साल की थीं. वहीं बीते गुरुवार की रात डिजाइनर की मां ने आखिरी सांस ली. वहीं बॉलीवुड सितारों को जैसे ही मनीष मल्होत्रा की मां के निधन के बारे में पता चला वो दौड़े-दौड़े मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे. दरअसल मनीष मल्होत्रा का बॉलीवुड सितारों से खास कनेक्शन रहा है. ये ही वजह है कि सितारे भी इस मुश्किल समय में डिजाइनर के साथ कंधे से कंधा मिलाए खड़े हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 में सुनाई दी अरिजीत सिंह की आवाज, गाना सुनते ही आंखों से छलक पड़े आंसू

विज्ञापन

घर पहुंचे बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड के कई सितारे एक-एक करके मनीष मल्होत्रा के घर जाते दिखाई दिए. ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन के साथ डिजाइनर के घर पहुंचीं. इन सितारों के अलावा करण जौहर, करिश्मा कपूर, उर्मिला मातोंडकर, मलाइका अरोड़ा, सोनाली बेंद्रे और अनन्या पांडे जैसे कई सितारे मनीष मल्होत्रा का दुख बांटने के लिए देर रात उनके घर पहुंचे. वहीं इस दुखद घड़ी में मनीष मल्होत्रा का पूरा परिवार भी एक साथ है.

यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘पावर स्टार’ की निकली पावर! Ustaad Bhagat Singh सहित Dhurandhar 2 ने 5 फिल्मों को चटाई धूल

विज्ञापन

कौन हैं मनीष मल्होत्रा?

बता दें मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन साल 2019 में हुआ था. वहीं अब 7 साल बाद डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का भी निधन हो गया है. बता दें मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के नंबर वन डिजाइनर हैं. बॉलीवुड के सभी सितारे उनके डिजाइन किए गए आउटफिट ही पहनते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी मनीष मल्होत्रा काफी एक्टिव हैं. ऑडियंस को भी उनके बनाए हुए डिजाइनर कपड़े काफी पसंद आते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola