Maniesh Paul Mother Passed Away: मनीष पॉल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है. मां के जाने से मनीष पॉल गहरे दुख में हैं. आज यानी 8 जुलाई को उर्मिल पॉल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. सभी मनीष पॉल की मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.
मनीष पॉल की मां का निधन
बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष पॉल की मां का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया और वो 77 साल की थीं. 77 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया छोड़ दी. हालांकि, फिलहाल उनके निधन के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है. मां के जाने से मनीष को भी गहरा दुख पहुंचा है क्योंकि मनीष की सफलता के पीछे उनकी मां का बड़ा योगदान रहा है.
मां ने किया था सपोर्ट
मनीष की मां ने हर कदम पर अपने बेटे का हौसला बढ़ाया और उनके करियर के उतार-चढ़ाव में हमेशा साथ खड़ी रहीं. इतना ही नहीं बल्कि मनीष भी कई इंटरव्यू में अपनी मां के सपोर्ट और उनके स्ट्रगल के बारे में बात कर चुके हैं. वहीं, अगर मनीष पॉल की बात करें तो मनीष पॉल एक भारतीय टेलीविजन होस्ट, अभिनेता और मॉडल हैं.
मनीष पॉल कौन हैं?
मनीष अपने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, एंकरिंग और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसे बड़े रियलिटी शो भी होस्ट किए हैं. साल 2013 में मनीष ने कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘मिकी वायरस’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी.
मेहनत कर कमाया नाम
मनीष ने इसके बाद ‘तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव’, ‘बा बा ब्लैक शीप’ और ‘जुगजुग जीयो’ जैसी फिल्मों में काम किया है. मनीष ने अपने करियर में खूब मेहनत की है और शुरुआत दिल्ली में एक रेडियो जॉकी और वीडियो जॉकी के रूप में की थी. इसके बाद वो मुंबई आए और उन्होंने अपनी पहचान बनानी शुरू की. आज मनीष एक पॉपुलर एक्टर हैं.
यह भी पढ़ें- Prabhas की फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसा, सेट पर बिगड़ी Rajesh Sharma की सेहत
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
9 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
14 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
15 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
16 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines