बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मंदाकिनी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शामिल थीं. एक दौर था जब उनकी खूबसूरती और एक्टिंग का हर कोई दीवाना था. लेकिन उनके करियर में एक ऐसी घटना हुई जिसने एक्ट्रेस के पूरे फिल्मी करियर को तबाह कर दिया था. दुबई में हुए एक क्रिकेट मैच के दौरान एक्ट्रेस की फोटो अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ वायरल हो गई थीं. इस एक फोटो ने मंदाकिनी के बने बनाए करियर को तबाह कर दिया था. वहीं अब सालों बाद एक्ट्रेस ने इस वायरल फोटो पर चुप्पी तोड़ी है और फोटो की सच्चाई बताई है. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि इस फोटो का असर उनके बॉलीवुड करियर पर काफी बुरा पड़ा था. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.
वायरल फोटो पर तोड़ी चुप्पी
दिग्गज एक्ट्रेस मंदाकिनी ने हाल ही में ANI को एक इंटरव्यू दिया है. इस दौरान एक्ट्रेस ने दाऊद इब्राहिम संग अपनी वायरल फोटो पर खुलकर बात की है. इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा, ‘लोग क्या बोलते हैं, क्या लिखते हैं, इस पर हमारा कंट्रोल नहीं है. एक एक्टर हर दिन हजारों लोगों से मिलता है और उसके लिए सारे फैंस बराबर होते हैं. मैं उस दौरान दुबई एक शो के लिए गई थी और इस दौरान मैं मैच भी देखने चली गई. मैं स्पेशली मैच के लिए नहीं गई थी. उस दौरान मेरे आस-पास बहुत से लोग बैठे थे और दाऊद इब्राहिम भी वहीं बैठे थे.’
यह भी पढ़ें: 48 साल पहले रिलीज हुई ये एक्शन फिल्म, पहले हुई फ्लॉप, फिर बनी ब्लॉकबस्टर; रीमेक ने भी मचाया तहलका
अफवाहों को किया खारिज
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘दाऊद इब्राहिम ने मुझे इनवाइट नहीं किया था. विवाद बढ़ाना और उसे चटपटा बनाना मुझे नहीं आता और मुझे इस बारे में पता भी नहीं है. लेकिन इस एक फोटो ने मेरे करियर को गहरा नुकसान पहुंचाया है. मुझे बाद में पता चला कि इन सबको डील करने के लिए आपके पास एक टीम होनी चाहिए, लेकिन मेरे पास उस टाइम कोई टीम नहीं थी और मेरा करियर खराब हो गया. मैंने हर इंटरव्यू में इस अफवाह को नाकारा ही है.’
यह भी पढ़ें: ‘मैं मुक्का मारूंगा..’, सेट पर जब एक जिद पर अड़े रवि किशन-मनोज तिवारी, 6 घंटे तक अटका काम; आम्रपाली का खुलासा
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं मंदाकिनी
मंदाकिनी ने आगे ये भी कहा कि उस समय मेरे बारे में ये भी छपा था कि मैंने दाऊद संग जुड़ी अफवाहों का खंडन किया है. लेकिन मुझे 80 के दशक में होने वाली अंडरवर्ल्ड फंडिंग के बारे में पता नहीं था, इन सबके बारे में मुझे बाद में पता चला.’ बता दें मंदाकिनी ने अपने करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से की थी. साल 1985 में रिलीज हुई इस फिल्म ने मंदाकिनी को बॉलीवुड का स्टार बना दिया था. इसके बाद उन्होंने ‘प्यार करके देखो’, ‘जीवा’, ‘जीते हैं शान से’ ‘डांस डांस’, ‘कमांडो’ और ‘कहां है कानून’ जैसी फिल्मों में भी काम किया.
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
27 mins ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
35 mins agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
2 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
8 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
9 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines