Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पूरी इंडस्ट्री में चिंता की लहर देखी जा रही है। ना सिर्फ स्टार्स बल्कि फैंस भी एक्टर को लेकर टेंशन में हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड सितारों की सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस बीच अब अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का भी रिएक्शन आया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कहा?
ममता ने शेयर किया वीडियो
गौरतलब है कि जबसे सैफ अली खान पर हुए हमले की खबर आई है, तबसे ही हर ओर टेंशन के बादल छाए हुए हैं। इस बीच अब अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ममता कह रही हैं कि सैफ के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ।
सिक्योरिटी पर उठाए सवाल
वीडियो में ममता आगे कहती हैं कि जो भी सिक्योरिटीज होती हैं, चाहे वो बिल्डिंग की होती है या फिर अपने बंगले की सिक्योरिटी उनको लेकर मैं प्रशनचिंतित हूं। ममता ने आगे कहा कि सुरक्षाकर्मी अपनी मालिक की जिंदगी को इतने हल्के में क्यों लेते हैं? उन्होंने कहा कि क्या इन लोगों को पगार सही ढंग से नहीं मिलती है।
मालिक के जीवन को महत्व दें- ममता
ममता ने कहा कि मैं चाहती हूं कि ये जो सिक्योरिटीज होती हैं उनको बहुत प्यार से रखा जाए ताकि को अपने मालिक के जीवन को महत्व दें, तवज्जों दें और ये मामला सिर्फ सैफ तक सीमित नहीं है। बहुत सारी जगह ऐसे हादसे हो रहे हैं, मैं सुनती आ रही हूं। फिर चाहे वो गुजरात में हो, राजकोट में हो या मुंबई में।
सैफ को लेकर टेंशन में ममता
ममता ने कहा कि हल्की-सी आंख लग जाती है, तो चोर घुस जाते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी सिक्योरिटी को थोड़ा टाइट करने की जरूरत है और मैं सैफ को लेकर बहुत चिंतित हूं। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं। ममता के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपने बिल्कुल सही कहा मैम। दूसरे यूजर ने लिखा कि सैफ अली खान सर जल्दी ठीक हो जाएं। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि हां, सही बात है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं। गौरतलब है कि बीती रात सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से घुसा था।
सैफ पर हुआ चाकू से हमला
इस दौरान सैफ ने उसको पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हाथापाई में शख्स ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। सैफ का इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हमले के बाद बेचैन दिखीं Kareena Kapoor, घर से लीक हुआ इनसाइड वीडियो
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines