Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जबसे इंडिया आई हैं, तबसे ही चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ममता को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। इस बीच अब फिर से ममता को लेकर खबर आ रही है। जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि ममता कुलकर्णी फिर से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है… भले ही ममता ने दो दिन पहले इस पद से इस्तीफा दिया हो, लेकिन अब उन्होंने फिर से इस पद को स्वीकार कर लिया है।
फिर से महामंडलेश्वर बनी ममता कुलकर्णी
गौरतलब है कि अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने तीन दिन पहले ही अपने इस पद से इस्तीफा दिया था और इसके लिए एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया था, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि ममता को फिर से किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वह एक बार फिर से महामंडलेश्वर बन गई हैं।
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मंजूर नहीं किया इस्तीफा
भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार ममता की गुरु डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। डॉ. लक्ष्मी त्रिपाठी का कहना है कि हमने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया था, वो किन्नर अखाड़े में थीं, हैं और आगे भी रहेंगी। बता दें कि ममता को 24 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनाया गया था और जबसे एक्ट्रेस को ये पद मिल है, वो तबसे ही चर्चा में हैं।
फिर से पद मिलने पर क्या बोलीं ममता?
वहीं, अगर ममता कुलकुर्णी की बात करें तो उन्होंने भी फिर से इस पद के मिलने पर रिएक्ट किया है। इस बारे में बात करते हुए ममता ने कहा कि मैं श्रीयामाई ममता नंद गिरि दो दिन पहले मेरे पट्टा गुरु लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी पर कुछ लोगों ने गलत आक्षेप लगाए थे। इस भावना में आकर मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया, लेकिन उन्होंने इस्तीफा नामंजूर कर दिया।
मैंने उनकी कृतज्ञ हूं- ममता
उन्होंने आगे कहा कि जो गुरु भेंट मैंने आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को दी थी, वो एक महामंडलेश्वर बनने के बाद जो छत्र, छड़ी और चंवर होते हैं, उसके लिए थे, जो थोड़े बचे, वो भंडारे के लिए समर्पित किया था। मैंने उनकी कृतज्ञ हूं कि उन्होंने वापस इस पद पर बैठाया। आगे चलकर मैं अपना जीवन किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म के लिए समर्पित करूंगी।
यह भी पढ़ें- 21 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, 20 स्टार्स की फिल्म का बंटा धार
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines