21 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, 20 स्टार्स की फिल्म का बंटा धार

Bollywood Flop Film: हिंदी सिनेमा की वो फिल्म जिसे बनाने के लिए पांच-दस नहीं बल्कि खर्च हुए करोड़ों लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हुआ बुरा हाल। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म में 20 स्टार्स भी थे।

Bollywood Flop Film

Bollywood Flop Film

Bollywood Flop Film: हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में तो ऐसी होती हैं, जिनकी कहानी को लोग सालों-साल याद रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी कहानी होती हैं, जिनको देखकर लगता है कि ये बनाई ही क्यों गई? हालांकि, ऐसी एक नहीं बल्कि कई फिल्में होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसको बनाने में मेहनत तो बहुत हुई लेकिन रिलीज के बाद जो फिल्म का हाल हुआ, वो बेहद बुरा था। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कौन-सी फिल्म थी? तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

2007 में आई फिल्म ‘आग’

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साल 2007 में आई फिल्म ‘आग’ है। इस फिल्म को लोग ‘राम गोपाल वर्मा की आग’ नाम से भी जानते हैं। 2 घंटे 51 मिनट की इस फिल्म को लेकर खूब बज बना था, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई, तो बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल देखकर ना सिर्फ मेकर्स बल्कि हर कोई हैरान रह गया।

20 स्टार्स की फिल्म का बंटा धार

जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई तो सब कुछ एक झटके में चौपट हो गया और राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बंटा धार हो गया। ये ऐसी फिल्म थी जिसमें एक-दो नहीं बल्कि छोटे-बड़े मिलाकर 20 स्टार्स ने काम किया था, लेकिन फिर भी इस फिल्म को फ्लॉप होने से कोई नहीं बचा पाया और बजट बड़े की ये फिल्म टिकट खिड़की पर पिट गई।

कौन-कौन था फिल्म में?

इस फिल्म के सितारों की बात करें तो इसमें अभिषेक बच्चन, निशा कोठारी, अनुपम श्याम, राजपाल यादव, बृज गोपाल, सचिन, अजय देवगन, सुष्मिता सेन, अनंत जोग, मृणाल कुलकर्णी, अमिताभ बच्चन, जीवा, बोमन ईरानी, मदन जोशी, प्रशांत राज, उर्मिला मातोंडकर, गौरव कपूर, मुकेश भट्ट, सुशांत सिंह और वीरेन्द्र सक्सेना जैसे स्टार्स शामिल थे, लेकिन फिर भी फिल्म फ्लॉप हो गई।

21 करोड़ रुपये का बजट

फिल्म की कहानी की बात करें तो भले ही इसमें 20 स्टार्स थे, लेकिन इसकी कहानी किसी के पल्ले नहीं पड़ी थी और लोगों के दिमाग से परे थी। फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 21 करोड़ रुपये बताया जाता है। वहीं, फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 6 करोड़ हुआ था, जो इसके बजट से बेहद कम था। इस फिल्म को आईएमडीबी पर रेटिंग 1.4 की रेटिंग मिली है। भले ही फिल्म का बजट इतना बड़ा था और इसमें 20 सितारे थे, लेकिन ये फिल्म उस साल की बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ