Mammootty Sister Ameena Passes Away: दिग्गज एक्टर ममूटी की बहन अमीना का निधन हो गया है। अमीना 70 साल की थी और उन्हें नसीमा के नाम से भी जाना जाता है।
ममूटी की बहन दिवंगत पी एम सलीम की पत्नी थी जो कांजीरापल्ली परक्कल के रहने वाले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ समय से वो बीमार थी और उनका इलाज चल रहा है। अमीना के निधन से हर कोई दुखी है और इस पर शोक जाहिर कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने Jawan के लिए मांगी दुआ, लिखा- मेरे जवान पठान…
हर कोई कर रहा शोक जाहिर
मूटी की बहन अमीना के निधन से पूरा परिवार सदमे में है। अमीना के परिवार में उनके बच्चे जिबिन सलीम, जूली और जूबी हैं। उनके परिवार में इब्राहिम कुट्टी, जकारिया पानापराम्बिल, सौदा और शफीना भी हैं। अमीना की मौत पर कई मशहूर हस्तियों ने शोक जाहिर किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि अमीना पिछले कुछ महीनों से अपनी बीमारी का इलाज करा रही थी और अब उनका निधन हो गया है।
कुछ दिन पहले ही ममूटी की मां भी हुआ निधन
बता दें कि साल 2023 ममूटी के लिए एक कठिन वर्ष रहा है। इस साल बीते कुछ दिन पहले ही ममूटी की मां भी निधन हुआ था। अब, एक्टर की बहन ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताते चलें कि सुपरस्टार की मां फातिमा इस्माइल का 21 अप्रैल को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
निजी अस्पताल में एक्टर की मां ने दुनिया को कहा अलविदा
वह उम्र से संबंधित समस्याओं का इलाज करा रही थीं और एक निजी अस्पताल में उनका निधन हुआ था। उनकी मां फातिमा अपनी ‘लेडी-नेक्स्ट-डोर’ छवि के लिए जानी जाती थीं और वह कोच्चि के पास अपने गांव चेम्बू में एक लोकप्रिय व्यक्ति थीं।
ममूटी का परिवार
वहीं, अगर ममूटी के परिवार की बात करें तो ममूटी और उनके भाई-बहन वैकोम के आसपास स्थित शहर चेम्पू में पले-बढ़े। उनके पिता एक उद्यमी थे और उनके पिता इस्माइल का कपड़ा और चावल का थोक व्यवसाय था। वह चावल की खेती से भी जुड़े थे।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines