Mammootty Health Update: मलयालम सुपरस्टार ममूटी की काफी लंबे समय से तबियत खराब चल रही थी। सोशल मीडिया पर एक्टर की अब एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इसमें एक्टर हाथ जोड़े हो दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी फोटो के कैप्शन में फैंस के लिए प्यारा सा नोट लिखकर धन्यवाद भी कहा है। अब उनका हेल्थ अपडेट जानकर फैंस को राहत की सांस आई है। चलिए आपको भी बताते हैं ममूटी ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार ममूटी को लेकर क्यों फैली कैंसर होने की खबर? टीम ने वजह के साथ किया साफ
करीबी दोस्तों ने शेयर की अपडेट्स
दरअसल कुछ टाइम से खबरें थी कि एक्टर खराब सेहत से जूझ रहे थे। इन खबरों ने फैंस की टेंशन भी खूब बढ़ा दी थी। वहीं उनके कैंसर होने की खबरें भी सामने आई थी, हालांकि ममूटी की टीम ने इन्हें अफवाहें बताते हुए टाल दिया था। अब ममूटी की हेल्थ अपडेट उनके करीबी दोस्तों ने दी है। अपडेट देते हुए प्रोड्यूसर जॉर्ज और एंटो जोसेफ ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक्टर हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। वहीं फोटो के कैप्शन में फैंस के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा। जिस पर फैंस सोशल मीडिया पर काफी प्यार लुटा रहे हैं।
अब कैसी तबियत?
वायरल पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मैं आपके सामने खुशी से भरी आंखों से खड़ा हूं। जिन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की, जो मेरे साथ खड़े रहे, जिन्होंने मुझे ये कहकर दिलासा दिया कि कुछ नहीं होगा, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’ वहीं बता दें एक्टर अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं। इसके साथ ही अब वो अभिनेता पैट्रियट और कलमकावल के साथ स्क्रीन पर वापसी करने के लिए भी तैयार हैं।
मोहनलाल ने भी ममूटी संग फोटों की शेयर
वहीं मलयालम एक्टर मोहनलाल ने भी ममूटी के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इस फोटो में मोहनलाल ममूटी के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने उनके स्वस्थ होने का जश्न भी मनाया। फैंस को दोनों की ये फोटो काफी पसंद भी आ रही है। बता दें ये दोनों एक्टर्स एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Kanguva फिल्म एडिटर ने किया सुसाइड? Nishadh Yusuf के निधन से टूटा Suriya का दिल
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines