Mammootty Birthday Special: मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार ममूटी अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाने के लिए जाने जाते हैं। सुपरस्टार का नाम साउथ के दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में शुमार है। 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके ममूटी ने ऑडियंस के दिल में खास जगह बनाई हुई है। आज यानी 7 सितंबर को एक्टर अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। ममूटी की नेटवर्थ देखते हुए साउथ के ‘अंबानी’ के नाम से उन्हें पुकारा जाता है। चलिए आपको भी बताते हैं सुपरस्टार ममूटी की नेटवर्थ कितनी है?
यह भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार ममूटी को लेकर क्यों फैली कैंसर होने की खबर? टीम ने वजह के साथ किया साफ
डेब्यू मूवी
ममूटी इंडस्ट्री में चार दशकों से ज्यादा छाए हुए हैं। वहीं ममूटी का असली नाम मुहम्मद कुट्टी पनिपरमबिल इस्माइल है। 74 साल की उम्र में वो लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म ‘विलक्कांउन्दु स्वप्नंगल’ से की थी। वहीं 1980 से लेकर 1990 तक के दशक में ममूटी ने कई शानदार फिल्में देकर ऑडियंस के दिल में जगह बनाई है। ममूटी के साथ-साथ उनके बेटे दुलकर सलमान भी साउथ स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं।
कितनी है नेटवर्थ?
‘द फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार ममूटी 340 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्में दी हैं। वहीं आलीशान घर के साथ-साथ एक्टर लग्जरी कारों के भी मालिक हैं। ममूटी के पास 350 से ज्यादा गाड़ियां हैं। इनमें AUDI A7, BMWE 46 M3, मर्सिडीज, पोर्श और Mini Cooper S समेत कारें हैं। वहीं इन गाड़ियों की कीमत तकरीबन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। एक्टर की साल भर की कमाई 50 करोड़ से ज्यादा की है।
तीन बार जीत चुके नेशनल अवॉर्ड
साउथ सुपरस्टार के नाम एक साल में 35 फिल्में करने का रिकॉर्ड है। वहीं वो तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। ममूटी एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने मलयालम मूवी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। एक्टर की उपलब्धियों के लिए उन्हें ‘पद्मश्री’ से नवाजा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Mammootty Health Update: अब कैसी है सुपरस्टार ममूटी की तबियत? करीबी दोस्त ने दी हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
32 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
1 hr agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines