Movies Banned In Abroad: हाल में 23 नवंबर को सिनेमाघरों में साउथ मेगास्टार ममूटी (Mammootty) और एक्ट्रेस ज्योतिका (Jyotika) की फिल्म ‘कैथल – द कोर’ (Kaathal – The Core) रिलीज हो चुकी हैं, जिसको दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म की कहानी समलैंगिकता और तलाक के ईद-गिर्द घूमती हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन हो चुके हैं। ऐसे में फिल्म अब विदेश में भी रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन दो देशों ने रिलीज से पहले ही इस फिल्म पर बैन लगा दिया है।
जी हां… फिल्म के कहानी को देखते हुए कतर और कुवैत ने फिल्म पर बैन लगा दिया है। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब इन दो देशों ने भारतीय मूल की फिल्मों को बैन किया है। इससे पहले भी ये दोनों देश कई भारतीय फिल्मों को बैन कर चुके हैं।
The Dirty Picture
साल 2011 में रिलीज हुई विद्या बालन (Vidya Bala) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ साउथ एक्ट्रेस सिल्क स्मिता (Silk Smita) की असल जिंदगी पर आधारित बताया जाता है। यह फिल्म भारत में ब्लॉकबस्टर हुई थी, लेकिन फिल्म में बहुत सारे बोल्ड सींस के चलते इसको कुवैत में बैन कर दिया गया था। वहीं, दूसरे देशों में फिल्म रिलीज हुई थी।
Beast
पिछले साल 2022 में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार विजय (Vijay) की फिल्म ‘बीस्ट’ को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। खास बात ये है कि इस फिल्म को दुनियाभर में रिकॉर्ड स्क्रीन मिले थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसको कुवैत और कतर में भी बैन कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: Malti Chauhan Case में ‘पति-पत्नी और वो’ के बाद हुई ‘गोरखपुरिया भौजी’ की एंट्री, क्या है इनका कनेक्शन?
Samrat Prithviraj
साल 2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स तो नहीं मिला, लेकिन फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आई। हालांकि, इस फिल्म को भी कुवैत और ओमान में बैन का सामना करना पड़ा था।
Tiger 3
हाल में रिलीज हुई सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘टाइगर 3’ को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 250 से ज्यादा कमाई कर चुकी है, लेकिन हैरान वाली बात ये है कि सलमान की इस एक्शन फिल्म को भी ओमान, कुवैत और कतर में बैन कर दिया गया।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines