Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read MoreYouTuber Malti Chauhan Case: अपने देसी अंदाज में वीडियो बनाकर लाखों फैन फॉलोइंग बनाने वाली मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान (Malti Chauhan) की मौत की खबर ने उनके फैंस को हैरान और दुखी दोनों कर दिया है। यूट्यूबर का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। खबरों की मानें तो दिवंगत मालती के पति विष्णु चौहान (Vishnu Chauhan) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। इस केस में पहले मालती के प्रेमी अर्जुन वर्मा (Arjun Verma) की एंट्री के बाद एक और शख्स की एंट्री हुई है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
इस पूरे मामले में ‘पति-पत्नी और वो’ के बाद अब फेमस यूट्यूबर ‘गोरखपुरिया भौजी’ (Gorakhpuriya Bhauji) उर्फ रिंकी राय (Rinki Rai) का नाम सामने आ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि मालती की मौत की वजह यूट्यूबर गोरखपुरिया भौजी से जुड़ी है। दावा किया जा रहा है कि गोरखपुरिया भौजी अक्सर मालती के घर की अंदरूनी बातों को अपनी रीच बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया करती थीं।
गोरखपुरिया भौजी एक जानी-मानी यूट्यूबर हैं जो मालती चौहान की तरह ही देसी अंदाज में वीडियो बनाया करती हैं। साथ ही उनकी यूट्यूब चैनल पर काफी संख्या में उनके म्यूजिक वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। गोरखपुरिया भौजी के यू्ट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल में गोरखपुरिया भौजी ने अपने चैनल पर एक वीडियो भी शेयर की थी, जिसमें वो अपने परिवार के साथ मालती के अंतिम संस्कार में पहुंची थी और वहां से लौट रही थीं। वीडियो में शख्य बताते हैं कि गोरखपुरिया भौजी की गाड़ी को लोगों ने घेर लिया था और उनको काफी उल्टा सीधा बोल रहे थे।
यह भी पढ़ें: मालती और प्रियांशु से पहले इन इनफ्लुएंसर को सफलता पड़ी महंगी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।