Malvika Raj Wedding: ‘कभी खुशी कभी गम’ की छोटी POO, जिसने हर किसी के दिल में अपनी एक अलग ही जगह बना रखी है। छोटी POO अब रियल लाइफ में बड़ी हो गई हैं और उन्हें उनके सपनों का राज कुमार भी मिल गया है।
जी हां, मालविका राज (कभी खुशी कभी गम’ की छोटी POO) शादी के बंधन में बंध गई है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटोज आते ही छा गई। फैंस कपल की शादी की फोटोज को जमकर लाइक कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं मालविका राज के दूल्हे राजा?
यह भी पढ़ें- पर्सनल वीडियो लीक मामले में Rakhi Sawant को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत, Adil Durrani ने ड्रामा क्वीन पर लगाए हैं आरोप
कौन हैं मालविका राज के दूल्हे राजा?
मालविका राज ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी की है। हाल ही में कपल ने सगाई की थी, जिसकी फोटोज फैंस को बहुत पसंद आई थी। बता दें कि मालविका राज के पति प्रणव बग्गा एक बिजनेसमैन हैं और वह डिजिटल मार्केटिंग कंपनी, जिम और एक फैशन कंपनी के भी डायरेक्टर हैं। अब मालविका राज और प्रणव बग्गा ने एक-दूसरे से शादी कर ली है। कपल की शादी की फोटोज सामने आ गई है। अपने शादी के जोड़े में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
मालविका ने शेयर की फोटोज
बता दें कि मालविका राज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की है, जिनमें वो बेहद सुंदर लग रही है। साथ ही उनके पति भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, इस फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं। #MalusLoveBug #Married और #Forevine शामिल है।
बला की खूबसूरत लगी मालविका तो दूल्हे राजा ने भी लूटी महफिल
वहीं, अगर मालविका राज के शादी के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने अपने वेडिंग डे के लिए पवन और प्रणव हाउते कॉउचर द्वारा डिज़ाइन किया ड्रेस पहना है, जो उनपर खूब जच रहा है। अपने शादी के जोड़े में मालविका बला की खूबसूरत लग रही है। साथ ही उनके पति ने येलो हैवी एम्ब्रायडरी शेरवानी पहनी है, जिसमें वो भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं। कपल की शादी की फोटोज पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
6 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
14 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
16 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
18 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines