Malti Marie ने ली अपनी 'पहली सेल्फी', Priyanka Chopra के बेटी की क्यूटनेस ने जीता सबका दिल

Malti Marie First Selfie: प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मालती की पहली सेल्फी की फोटोज शेयर की है, जो बेहद क्यूट हैं।

Malti Marie First Selfie

मालती ने ली पहली सेल्फी फोटो आभार- इंस्टाग्राम

विज्ञापन

Malti Marie First Selfie: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर साझा करती रहती है।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी मालती की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती है, जो फैंस को बेहद पसंद आती है। इस बीच अब देसी गर्ल मे अपनी बेटी की ‘पहली सेल्फी’ शेयर की है, जिसमें मालती की क्यूटनेस ओवरलोडेड दिख रही है। क्या आपने देखी मालती मैरी की ‘पहली सेल्फी’?

विज्ञापन
Malti Marie

Malti Marie

देसी गर्ल ने शेयर की फोटोज

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती की पहली सेल्फी की कुछ फोटोज शेयर की है। इसको शेयर करते हुए देसी गर्ल ने कैप्शन में लिखा है कि उसने कुछ सेल्फी ली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती की सेल्फी की तीन फोटोज शेयर की है, जिसमें पहली तस्वीर में मालती का आधा फेस नजर आ रहा है। हालांकि ये फोटो ब्लर है।

विज्ञापन
Malti Marie

Malti Marie

मालती ने गाड़ी में बैठकर ली सेल्फी

दूसरे फोटो की बात करें तो इसमें मालती का फॉरहैड और उसकी क्यूट-सी छोटी-छोटी चोटी नजर आ रही है। तीसरे फोटो में मालती कैमरे में देखती नजर आ रही है।

विज्ञापन
Malti Marie

Malti Marie

हालांकि ये तस्वीर भी मालती के आधे चेहरे की है। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि मालती गाड़ी में बैठकर अपनी पहली सेल्फी की फोटोज को ले रही हैं। फैंस को भी क्यूटनेस से भरी मालती की इन तस्वीरों पर खूब प्यार आ रहा है। यूजर्स जमकर इन्हें लाइक कर रहे हैं।

विज्ञापन

हाल ही में वेकेशन पर थीं देसी गर्ल

इतना ही नहीं बल्कि पांच दिन पहले भी देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन्स की कई फोटोज साझा की है। इन फोटोज में प्रियंका बेटी मालती और पति निक के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। इन फोटोज में भी मालती की क्यूटनेस अलग ही झलक रही है। साथ ही यूजर्स इस पर भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मालती की क्यूटनेस ओवरलोडेड। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ