Bigg Boss में हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, घर से बेघर हुए Samarth Jurel
Samarth Jurel ELIMINATION: ‘बिग बॉस 17’ से बड़ी खबर आ रही है। शो के घर से समर्थ जुरैल को बेघर कर दिया गया है।
Edited By Nancy Tomar

समर्थ जुरैल हुए घर से बेघर फोटो आभार- सोशल मीडिया
Edited By Nancy Tomar

समर्थ जुरैल हुए घर से बेघर फोटो आभार- सोशल मीडिया
Samarth Jurel ELIMINATION: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ से बड़ी खबर आ रही है। द खबरी की मानें तो समर्थ जुरैल को घर से बेघर कर दिया गया है। द खबरी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए इस खबर को साझा किया है। उन्होंने लिखा कि समर्थ जुरैल को ‘बिग बॉस 17’ के घर से बाहर कर दिया गया है।
Brraking ELIMINATION TOOK place just few moments back and #SamarthJurel is ELIMINATED
RETWEET IF HAPPY
LIKE IF SAD— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 11, 2024
इन दिनों ‘बिग बॉस 17’ का माहौल खूब गरमाया हुआ है। जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है शो में ट्विस्ट बढ़ा जा रहा है। बता दें कि इस बार नॉमिनेशन में समर्थ, मन्नारा, मुनव्वर, विकी, अरुण, अभिषेक और आयशा का नाम सामने आया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स कयास लगा रहे थे कि इस बार अरुण या आयशा में से किसी एक को घर ने बाहर जाना होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिनाले के इतना करीब आने के बाद समर्थ जुरैल घर से बेघर हो गए हैं।
हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि इस बार ये एविक्शन किस आधार पर किया गया है। अब ये एविक्शन किस आधार पर हुआ है, ये तो जानकारी के बाद ही सामने आएगा। हालांकि अगर यूजर्स की मानें तो यूजर्स का कहना है कि जब से अभिषेक और समर्थ का मामला सामने आया है, तो लोग अभिषेक का साथ देते नजर आए। यूजर्स का कहना है कि समर्थ लंबे टाइम से अभिषेक को पोक कर रहे थे और इसलिए उन्हें अब घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
दरअसल, हाल ही में घर में अभिषेक और समर्थ के बीच खूब बवाल हुआ था, जिसके बाद से दोनों चर्चा में आ गए। शो के घर में अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद से दोनों सुर्खियों में आए। हालांकि इस मामले में लोगों ने अभिषेक का सपोर्ट किया। समर्थ घर में बहुत अच्छा कर रहे थे, लेकिन जब से ये घटना हुई तो उन्हें नापसंद किया जाने लगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: