Mallika Sherawat Reacting on being Called Malaika Arora: पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत अब राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म से जबरदस्त कमबैक करने जा रही हैं। मल्लिका पिछले दिनों भी अपने पुराने को-एक्टर इमरान हाशमी को लेकर चर्चाओं में आ गई थीं जब सालों बाद दोनों की फिर से मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों ने अपने मन-मुटाव को भुला दिया था। इसी बीच अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो खुद को मलाइका अरोड़ा बुलाए जाने पर रिएक्ट कर रही हैं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
मलाइका बुलाने पर मल्लिका ने दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस वीडियो में उन्हें कैप्चर करने वाले पैपराजी ने उन्हें मल्लिका की जगह गलती से मलाइका बोल दिया। बस फिर क्या था इसके बाद अभिनेत्री ने भी अपना रिएक्शन दिया। मल्लिका शेरावत ने कहा- नाम चेंज कर रहे हैं आप मेरा। मल्लिका को वीडियो में बहुत ही कैजुअल कपड़ों में देखा गया। इसके साथ ही उनका रिएक्शन भी फैंस को पसंद आ रहा है।
मल्लिका का जवाब फैंस को आया पसंद
गौर करने वाली बात ये है कि मलाइका बुलाने पर भी मल्लिका को जरा भी गुस्सा नहीं आया और वो बहुत प्यार से जवाब देते हुए नजर आईं। आमतौर पर ऐसा देखने को नहीं मिलता। अक्सर हसीनाएं किसी दूसरी एक्ट्रेस का नाम सुनते ही भड़क जाती हैं, लेकिन मल्लिका के साथ ऐसा देखने को नहीं मिला, जो फैंस को पसंद आ रहा है।
‘विक्की-विद्या का वो वाला वीडियो’ में हैं मल्लिका
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की मच अवेटेड फिल्म ‘विक्की-विद्या का वो वाला वीडियो’ में मल्लिका शेरावत लंबे समय के बाद हिंदी सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में मल्लिका एक अहम किरदार में नजर आ रही हैं, जिसके लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: बिना दूल्हे के शादी करने वालीं इन्फलुएंसर ने किया सुसाइड, 26 साल में बिल्डिंग से कूदकर दी जान
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines