बिना दूल्हे के शादी करने वालीं इन्फलुएंसर ने किया सुसाइड, 26 साल में बिल्डिंग से कूदकर दी जान

Popular Influencer Dies at 26: 26 साल की मशहूर इन्फलुएंसर की मौत से फैंस को गहरा सदमा लगा है। पुलिस के मुताबिक अपनी बिल्डिंग से कूदकर उन्होने सुसाइड कर लिया है।

Popular Influencer Kubra Aykut Dies at 26

Popular Influencer Kubra Aykut Dies at 26

Popular Influencer Kubra Aykut Dies at 26: तुर्की की मशहूर इन्फलुएंसर कुबरा अक्युत्म की मौत हो गई है। 26 साल की इन्फलुएंसर की बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से गिरकर जान चली गई है। शुरुआती जांच में ये मामला सुसाइड का बताया जा रहा है क्योंकि घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड लेटर भी मिला है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को गहरा सदमा लगा है। फैंस को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि कुबरा अब इस दुनिया में नहीं हैं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

कुबरा ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान?

इस्तानबुल में इन्फलुएंसर कुबरा अक्युत्म ने अपने अपार्टमेंट की बालकनी से कूदकर जान दे दी है। 23 सितंबर को हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। इन्फलुएंसर के ढेर सारे फैंस थे, उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं थी लेकिन खबरों की मानें तो वो अपनी निजी जिंदगी से परेशान चल रही थीं। आपको बता दें इन्फलुएंसर बिना दुल्हे के शादी करने के लिए फेमस हुई थीं। उन्होंने तुर्की में ही बिना दुल्हे के शादी की थी। इसके बाद से ही उनकी फैन फॉलोइंग में भारी इजाफा देखने को मिला था।

विज्ञापन

सुसाइड लेटर के साथ फैंस के लिए आखिरी पोस्ट

कुबरा अक्युत्म के अपार्टमेंट से पुलिस को एक सुसाइड लेटर मिला है, इसके अलावा मौत से कुछ घंटों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें वो अपने घटते वजन से काफी परेशान नजर आ रही थीं। फैंस के साथ पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी परेशानी का जिक्र किया था। इसके कुछ घंटों बाद इन्फलुएंसर ने अपनी जान दे दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kübra Aykut (@kubrasalofficial)

विज्ञापन

कुबरा ने सोशल मीडिया पर लिखा था- मैंने अपनी एनर्जी गेन की है, लेकिन मैं वजन नहीं बढ़ा पा रही हूं। मैं हर दिन एक किलोग्राम वजन लूज कर देती हूं। मुझे नहीं पता क्या करूं, मुझे बहुत जल्दी वजन बढ़ाने की जरूरत है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kübra Aykut (@kubrasalofficial)

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

कुबरा अक्युत्म के टिकटॉक पर करीब 1 मिलियन फोलॉअर्स थे जबकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें करीब 207,000 फॉलोअर्स फॉलो करते थे। साल 2023 में उन्होंने बिना दूल्हे के ही शादी की थी जिसके बाद उनकी पॉपुलेरिटी रातों-रात बढ़ गई थी। उनके अचानक निधन से फैंस को गहरा धक्का पहुंचा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ