Mallika Sherawat, Cyrille Auxenfans: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। गॉसिप टाउन में अक्सर मल्लिका को लेकर बातें होती ही रहती हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का उनके बॉयफ्रेंड संग रिश्ता टूट गया है।
मल्लिका का हुआ ब्रेकअप
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगाई है। ये तो सभी जानते हैं कि मल्लिका 48 साल की हैं और अभी भी सिंगल हैं, लेकिन वो फ्रेंच बॉयफ्रेंड सिरील ऑक्सनफांस (Cyrille Auxenfans) के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि अब मल्लिका और सिरील का रिश्ता भी टूट गया है और दोनों अलग हो गए हैं।
मजेदार चीजों की खोज में हैं एक्ट्रेस
वैसे तो मल्लिका ने अपने ब्रेकअप के बारे में ज्यादा बात करने से मना कर दिया है, लेकिन उन्होंने सिरील संग ब्रेकअप कंफर्म किया है। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने बताया कि इन दिनों वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मजेदार चीजों की खोज में हैं।
किसी सही इंसान की तलाश में हैं मल्लिका
इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि अपनी पर्सनल लाइफ में वो किसी सही इंसान की तलाश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज के टाइम में कोई सही इंसान मिलना बेहद मुश्किल है और वो सिंगल हैं। इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या सच में वो सिंगल हैं, तो उन्होंने कहा कि हां, सच में मैं सिंगल हूं।
सिरील ऑक्सनफांस संग टूटा रिश्ता
इसके बाद मल्लिका से उनके बॉयफ्रेंड फ्रेंच नागरिक सिरील ऑक्सनफांस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन दोनों का ब्रेकअप हो गया है और अब वो साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में मैं ज्यादा बात भी नहीं करना चाहती। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस से शादी के बारे में भी पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ना मैं इसके पक्ष में हूं और ना ही इसके खिलाफ हूं।
सिंगल स्टेटस को एंजॉय कर रही हैं मल्लिका
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ये सब उन दोनों लोगों पर निर्भर करता है, जो करना चाहते हैं। हालांकि एक बार पहले भी एक्ट्रेस ने सिंगल स्टेटस पर बात की थी। उन्होंने कहा कि वो अपना सिंगल स्टेटस खूब एंजॉय कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के गाने ने 18 घंटे में ही तोड़ा रिकॉर्ड, Kissik बना 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला साउथ इंडियन सॉन्ग
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines