Pushpa 2 के गाने ने 18 घंटे में ही तोड़ा रिकॉर्ड, Kissik बना 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला साउथ इंडियन सॉन्ग

Pushpa 2 Song Kissik: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के गाने ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। सोशल मीडिया पर ये गाना खूब वायरल हो रहा है।

Kissik

Kissik

Pushpa 2 Song Kissik: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इन दिनों बेहद चर्चा में है। फिल्म के रिलीज होने में अब बस कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में फैंस इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए फिल्म का गाना ‘किसिक’ (Kissik) रिलीज हो चुका है। जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया। साथ ही इस गाने ने महज 18 घंटे में ही एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये रिकॉर्ड क्या है? तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

18 घंटे में ही तोड़ा रिकॉर्ड 

दरअसल, पुष्पा 2 के गाने ‘किसिक’ (Kissik) ने अपनी रिलीज के महज 18 घंटे में ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और ये गाना 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला साउथ इंडियन सॉन्ग बन गया है। गाना रिलीज के साथ ही इंटरनेट वायरल हुआ और लोग इस पर रील्स भी बनाने लगे। इस गाने को लेकर भी लोगों में पहले से ही एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

क्या है Kissik का मतलब?

अल्लू अर्जुन की फिल्म का गाना भले ही रिलीज हो गया है और इसने साउथ सिनेमा में सबसे ज्यादा देखा जाने वाले गाने का रिकॉर्ड भी 18 घंटे में ही तोड़ दिया है, लेकिन अभी भी कुछ लोगों को इसका मतलब नहीं समझ आ रहा है। आइए हम आपको इसका मतलब बताते हैं। दरअसल, अगर Kissik के मतलब की बात करें तो ‘फोटो खींचते’ वक्त ‘क्लिक’ की आवाज आना और उसी के आधार पर इस गाने का नाम भी रखा गया है।

विज्ञापन

गाने के लिरिक्स

इस गाने के लिरिक्स की बात करें तो वो कुछ इस तरह हैं कि ‘फोटो ले लो…’ और इसके बेसिस पर ही गाने का टाइटल रखा गया है। जब गाना शुरू होता है, तो अल्ल अर्जुन कहते हैं, “आ गए न सब पार्टी में… अब खींच रे फोटो किसिक करके।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ