33 साल पहले हुई थी बॉलीवुड के आइकॉनिक विलेन की मौत, चंद मिनटों में छीन गई थीं सांसें

Popular Bollywood Villian: आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही आइकॉनिक विलेन के बारे में बता रहे हैं, जो 33 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. आइए जानते हैं इनके बारे में…

Amjad Khan

Popular Bollywood Villian. image credit- social media

विज्ञापन

Popular Bollywood Villian: हिंदी सिनेमा के कई हीरो और विलेन ऐसे रहे हैं, जो आज भी पॉपुलर हैं. कुछ स्टार्स ने अपने हर किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाया है कि वो सदाबाहर हिट हो गए. आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही आइकॉनिक विलेन के बारे में बता रहे हैं, जो 33 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. आइए जानते हैं इनके बारे में…

बॉलीवुड का आइकॉनिक विलेन

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर एक्टर अमजद खान हैं. जी हां. वहीं अमजद खान जिन्होंने ‘शोले’ का गब्बर बन सबका दिल जीत लिया था. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले अमजद खान ने सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्म दी है, लेकिन उनकी मौत इस तरह हुई कि महज चंद सेकंड में ही एक्टर की सांसें हमेशा के लिए बंद हो गई.

विज्ञापन

1976 में हुआ भयंकर एक्सीडेंट

साल 1976 में अमजद खान का एक भयंकर एक्सीडेंट हुआ था. हालांकि, इस एक्सीडेंट में अमजद खान की जान बच गई थी, लेकिन उन्हें बेहद गंभीर चोटे आई थी. अमजद खान मौत के मुंह से वापस लौटे थे, लेकिन इसके बाद अमजद को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एक्सीडेंट के बाद एक्टर का वजन बढ़ने लगा था.

एक्सीडेंट के बाद बढ़ी परेशानी

दवाई का साइड इफेक्ट भी अमजद को परेशान कर रहा था. अभिनेता की वाइफ ने एक बार बताया था कि मजद बड़े फिटनेस फ्रीक थे और बुल वर्कर के साथ एक्सर्साइज किया करते थे. हालांकि, एक्सीडेंट के बाद ये सब वो नहीं कर पाते थे. दवाईयों के साइड इफेक्ट के कारण उनका वजन और भी बढ़ रहा था.

1992 में हुई अमजद की मौत

एक दिन अमजद शाम के समय किसी से मिलने वाले थे. अभिनेता कपड़े बदलने के लिए अपने कमरे में गए, तभी शादाब दौड़ता हुआ औया और कहा कि पापा को पसीना आ रहा है और वो ठंडे पड़ रहे हैं. अमजद बेहोश हो गए थे और फिर कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. 27 जुलाई 1992 को अमजद खान की मौत हो गई थी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ