Mammootty mother passed away: साउथ सिनेमा से बुरी खबर आ रही है। मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी की मां फातिमा इस्माइल का निधन हो गया है। फातिमा का उम्र संबंधी बीमारी के कारण कोच्चि के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। सुपरस्टार ममूटी की मां 93 वर्ष की थीं।
ममूटी की मां उनकी सबसे करीबी दोस्त थीं और अपनी मां के निधन से एक्टर बहुत दुखी है। साथ ही अपनी मां के साथ उनके रिश्ते लो लेकर एक्टर के शब्द अब इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Nysa Devgan Birthday Celebration: बेहद ही सादगी से निसा देवगन ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, वीडियो वायरल
पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर
सुपरस्टार ममूटी की मां फातिमा इस्माइल के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं, मेगास्टार ममूटी भी अपनी मां के निधन से बहुत दुखी हैं।
वहीं, ममूटी का कहना है कि- अगर फिल्म में उनके किरदार को कुछ हुआ तो उनकी मां फातिमा को इसे बर्दाश्त नहीं कर पाएगी, जिस फिल्म में वह अभिनय करते हैं, अगर उनके किरदार को कुछ हो जाता है या कोई उसे मार देता है, तो उम्म की आंखों में आंसू आ जाते हैं। एक्टर ने कहा कि- मेरी मां मेरे सबसे करीब है।
ये भी पढ़ेंः Video: थाईलैंड हाईवे पर अनुपम खेर को हुए भगवान शिव के दर्शन, वीडियो शेयर कर बोले- ‘जय शिव शंभू’
अपनी मां के बहुत करीब थे ममूटी
बता दें कि एक बार ममूटी ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए बताया था कि- मेरी पसंदीदा फिल्म कौन सी है? या अगर कोई उनसे इस बारे में पूछता तो मेरी उम्मा अपना हाथ हिला देती क्योंकि वह नहीं जानती कि क्या कहना है।
आज होगा अंतिम संस्कार
वहीं, सुपरस्टार ममूटी की मां फातिमा इस्माइल का अंतिम संस्कार आज शाम को चेम्बू में वैकोम की जुमा मस्जिद में किया जाएगा। ममूटी के अलावा, उनके परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे इब्राहिम कुट्टी और जकारिया और तीन बेटियां अमीना, सौदा और शफीना शामिल हैं।
malayalam megastar mammootty mother fatima ismail passes away
शशि थरूर ने किया ट्वीट
वहीं, अभिनेता की मां के निधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शोक जाहिर करते हुए लिखा कि- ‘आज सुबह मैंने ममूटी से उनकी मां के निधन पर मेरी सच्ची संवेदना व्यक्त करने के लिए बात की। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे मैं बड़ा होता गया, मैं अपनी मां के और भी करीब होता गया और मैं इस अपूरणीय बंधन की अनमोलता से अवगत हुआ। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें उनके नुकसान से उबरने के लिए मन की शांति मिले।’
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
50 mins agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
2 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
4 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
8 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
9 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
10 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines