Nawazuddin Siddiqui Wife Controversy: हाउस हेल्प के वीडियो पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बस मैं ये बताना चाहता हूं...

Nawazuddin Siddiqui Wife Controversy

Nawazuddin Siddiqui Wife Controversy

Nawazuddin Siddiqui Wife Controversy: बॉलीवुड के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

हाल ही में इस मामले को लेकर नवाजुद्दीन एक बार फिर से सुर्खियों में आए थे। सपना रॉबिन मसीह नाम की एक लड़की ने नवाजुद्दीन पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सपना ने मदद की गुहार भी लगाई थी। इस बीच अब इस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी राय दी है।

विज्ञापन

हाउस हेल्पर के वीडियो पर नवाज ने दी राय

हाल ही में दुबई में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाउस हेल्पर सपना रॉबिन मसीह ने वीडियो शेयर कर मदद की गुहार लगाई थी। साथ ही वीडियो में सपना ने बताया कि वो नवाज के घर पर बिना खाएं-पिएं अकेली रह रही हैं और नवाज ने उसे अकेला छोड़ दिया है।

साथ ही सपना ने नवाज पर सैलरी ना देने का भी आरोप लगाया और बताया कि वो नवाज के बच्चों की देख-रेख के लिए दुबई गई थी और वहां हाउस हेल्प के तौर पर काम कर रही है। इस मामले पर अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि

एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि ‘मैं इन सब चीजों के बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहता। सच कहूं तो बस मैं ये बताना चाहता हूं कि इससे मेरे बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा है। मेरे बच्चे दुबई में पढ़ते हैं और इससे उनकी पढ़ाई पर काफी प्रभावित हो रही है। मेरा कहना सिर्फ यही है कि मेरे बच्चे स्कूल जाएं, बस इतना ही मैं कहना चाहता हूं।’

विज्ञापन

एक्टर ने दी अपनी राय

बता दें कि इस मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का खूब नाम उछाला गया, जिसपर अब एक्टर ने अपनी राय दी है। बतातें चलें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी शोरा सिद्दीकी और बेटा यानी सिद्दीकी शामिल हैं। साथ ही ये दोनों बच्चे नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) से हैं। साथ ही अब नवाजुद्दीन इस विवाद के चलते अपने बच्चों की स्कूली पढ़ाई को लेकर काफी चितिंत नजर आ रहे है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ