Malaika Arora Trolled: हाल ही में करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) के छोटे बेटे जेह (Jeh) की बर्थडे पार्टी रखी गई थी। 21 फरवरी को जेह के बर्थडे पर स्पाइडर मैन थीम के साथ धूमधाम से जश्न हुआ। इस दौरान बी-टाउन की बड़ी-बड़ी हस्तियां करीना और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे के बर्थडे पर शामिल होने पहुंची। सारा अटेंशन जहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और उनकी क्यूट- सी बेटी राहा (Raha) पर चला गया। तो वहीं, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी अपनी बेस्ट फ्रेंड की किसी पार्टी को मिस कर दें ये कैसे हो सकता है। ऐसे में मलाइका भी जेह की बर्थडे पार्टी का हिस्सा बनीं। हालांकि, इस दौरान वो अपने कपड़ों की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो गईं।
जेह के बर्थडे पर ये क्या पहन पहुंची मलाइका अरोड़ा?
मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं। कभी अपनी चाल को लेकर तो कभी अपने रिवीलिंग आउटफिट की वजह से अक्सर उनको सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कभी अपने रिलेशनशिप्स तो कभी एज की वजह से भी वो ट्रोल हो जाती हैं। वहीं, इस बार उनकी ड्रेस उनके लिए मुसीबत बन गई जो वो जेह के जन्मदिन पर पहनकर आई थीं। बता दें, इस स्पेशल मौके पर फैशन दिवा मलाइका अरोड़ा ने एक व्हाइट कलर का इजी-ब्रिजी गाउन कैरी किया था। इस गाउन में मलाइका काफी कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस लग रही थीं। इस स्ट्रैपी गाउन की नेकलाइन काफी डीप थी और एक्ट्रेस अपना क्लीवेज फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही थीं।
मलाइका के कपड़े देख फूटा यूजर्स का गुस्सा
लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को एक्ट्रेस का ये आउटफिट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उससे भी ज्यादा उन्हें इस बात पर गुस्सा आ गया कि मलाइका ने ये ड्रेस एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में पहनी है। बस फिर क्या था एक्ट्रेस के कपड़ों को अश्लील बताते हुए उन्होंने मलाइका को जमकर फटकार लगा डाली। अब एक्ट्रेस का इन कपड़ों में वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें पार्टी में शामिल होते हुए देखा जा सकता है। अब इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है, ‘क्या पहना है इसने?’ तो एक यूजर ने इस ड्रेस को ‘नाइट गाउन’ बताकर मलाइका को ट्रोल कर दिया। कोई बोला, ‘हर टाइम 120 की स्पीड में रहती है।’ इतना ही नहीं एक शख्स ने लिखा, ‘बच्चों के बर्थडे में भी आधे खुले कपड़ों में आ गई, बच्चे लोग बिगाड़ जाएंगे।’ एक ने कमेंट किया, ‘एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में जा रही हो.. कवर कर लो।’
यह भी पढ़ें: Shiv Thakare और Abdu Rozik को ED ने किया तलब, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला
ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को लगाई लताड़
अन्य यूजर ने सवाल किया, ‘यह बच्चों का इवेंट है, सच में?’ एक ने लिखा, ‘बर्थडे पर तो कम से कम तमीज की ड्रेस पहन लेती।’ तो एक ट्रोलर हंसते हुए बोला, ‘हे प्रभु कपड़े सही कराओ इनके।’ एक ने तो ये भी पूछ लिया, ‘क्या ये प्रेग्नेंट है? एक शख्स ने मलाइका का मजाक बनाते हुए कहा, ‘द नन बिना हिजाब।’ कोई बोला, ‘आपका बहिष्कार कर रहा हूं, मैं कट्टर हिंदू हूं।’ फिर किसी ने कहा, ‘नींद से उठकर सीधा यहां आई है।’ अब कुछ इसी तरह से जेह की बर्थडे पार्टी में ग्लैमरस लुक लेने की वजह से मलाइका अरोड़ा अब ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines