Malaika Arora Bold Video: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने कपड़ों से और अपनी वॉक से सनसनी मचा देती हैं। मलाइका को आए दिन अपने डॉगी को वॉक पर ले जाते हुए स्पॉट किया जाता है। एक बार फिर मलाइका अपने डॉगी के साथ दिखी हैं। इस बार उन्होंने जो पहना है अब उसकी वजह से वो इंटरनेट पर बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। अब मलाइका की ड्रेस इतनी अटपटी लग रही है कि लोग खुद को इस पर बात करने से रोक नहीं पा रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की फ्लोर लेंथ बैकलेस ड्रेस पहनी है।
मलाइका की ड्रेस देख खुली रह गईं लोगों की आंखें
लेकिन इस ड्रेस में लोगों की नजर ऐसी जगह जा पड़ी जिसके बाद अब मलाइका को सोशल मीडिया पैर शरमा का पाठ पढ़ाया जा रहा है। लोग बातें कर रहे हैं कि मलाइका ने एक नया समर चैलेंज शुरू किया है और वो है नो ब्रा चैलेंज। दरअसल, अब वायरल हो रहे मलाइका के लेटेस्ट वीडियो में वो बिना ब्रा के नजर आ रही हैं। ऐसे में अब उन्हें देखने के बाद लोग भी शॉक्ड हैं। वो जितने कॉन्फिडेंस के साथ ऐसे घूम रही हैं लोग उतने ही भड़के हुए हैं। लोगों का कहना है ये ड्रेस आगे से भी भद्दी है और पीछे से भी। ऐसे में एक यूजर ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘ये भी ठीक है- नो ब्रा समर चैलेंज। बड़े लोग बड़ी बातें।’
ब्रा पहनना भूल गईं मलाइका?
एक बोला, ‘ब्रा तक नी पहनी बस आ गई कुत्ते को वॉक करवाने।’ एक ने गुस्से में लिखा, ‘क्या बकवास है, वह क्या ड्रामा कर रही है पागल हो गई बुड्ढी? इतनी गर्मी लग रही है तो घर से क्यों निकल रही है दिखावा।’ कोई बोला, ‘उसने अंदर कुछ भी नहीं पहना।’ अन्य यूजर कहता है, ‘आज उसको कुछ कपड़ों में नहीं मिला तो लगता है पर्दा ही पहना है।’ किसी ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘दीदी ब्रा पहनना भूल गई।’ किसी ने कमेंट किया, ‘कैमरामैन फोकस करो।’ एक शख्स ने सवाल किया, ‘क्या वह पेटीकोट है?’ एक ने तो ये भी लिखा, ‘यह महिला हमेशा अपना शरीर क्यों दिखाती रहती है? मुझे लगता है कि उसने जानबूझकर इस तरह के कपड़े चुने हैं जो उसके शरीर को दिखाते हैं।’
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan के मामा-मामी की मौत, हादसे के 3 दिन बाद मिला शव
लोगों ने नहीं छोड़ी ट्रोलिंग में कोई कसर
ट्रोलिंग यहीं रुकी नहीं। एक शख्स ने कहा- ‘ये गाउन की भी जरूरत नहीं थी आंटी जी।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल किया, ‘क्या वह इस तरह असहज महसूस नहीं करती?’ किसी ने लिखा, ‘उम्र के साथ-साथ नंगापन भी बढ़ता जा रहा है।’ कोई बोला, ‘कुछ पहन तो लेते मैडम।’ एक ट्रोलर ने कमेंट किया, ‘कोई कुछ नहीं बोलेगा। ये लोग मॉडर्न हैं भाई।’ तो किसी ने क्लास लगाते हुए लिखा, ‘कुत्ते को पट्टा पहनाने का टाइम था अपने नारीत्व को खुला छोड़ दिया, क्या डेडिकेशन है कुत्ते की तरफ।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines