---विज्ञापन---

Kartik Aaryan के मामा-मामी की मौत, हादसे के 3 दिन बाद मिला शव

Kartik Aaryan Family Member Passed Away: कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की एक बुरे हादसे में मौत हो गई है। मुंबई में आए तूफान के बाद ये दोनों होर्डिंग हादसे में मलबे के नीचे दब गए और 56 घंटे बाद इनका शव मिला है। लगभग 3 दिन बाद इनकी लाश मिली हैं।

---विज्ञापन---

Kartik Aaryan Family Member Passed Away: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर के घर मातम पसर गया है। मुंबई में आए भयानक तूफान में उनके अपनों की जान चली गई है। अब एक्टर के मामा-मामी के निधन की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि मुंबई में जब तूफान आया तो उसी में दोनों की मौत हो गई। 13 मई को घाटकोपर होर्डिंग हादसा हुआ था। इसी दुर्घटना में कार्तिक आर्यन के रिश्तेदारों की मौत हो गई।

250 टन का होर्डिंग गिरने से एक्टर के मामा-मामी की मौत

दरअसल, मनोज चंसोरिया मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पद से रिटायर हुए थे। 13 मई को शाम करीब 4:30 बजे ये दोनों मुंबई के एक पेट्रोल पंप पर रुके थे ताकि वो मध्य प्रदेश जाने के लिए अपनी कार में पेट्रोल भरवा सकें। उसी दौरान मुंबई के घाटकोपर में 250 टन का होर्डिंग गिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार की रात यानी हादसे के करीब 3 दिन बाद शव कार से बरामद किए गए हैं। कहा जा रहा है कि ये दोनों वीजा बनवाने के लिए मुंबई में आए हुए थे। इन दोनों का इरादा अमेरिका जाने का था जहां इनका बेटा रहता है।

---विज्ञापन---

पुलिस ने कैसे लगाया शव का पता?

लेकिन इस हादसे के बाद वो अपने बेटे तक नहीं पहुंच पाए और उनकी मौत हो गई। वहीं, जब उनका बेटा अपने मां-बाप से कांटेक्ट कर रहा था तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में उसने अपने पिता के साथ काम करने वाले लोगों से मदद मांगी। ऐसे में वो लोग मनोज और अनीता को ढूंढ़ने के लिए Marol गेस्ट हाउस गए लेकिन वहां जाने का कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि वो दोनों वहां थे ही नहीं। ऐसे में जब बेटे की चिंता और बढ़ी तो उन्होंने मुंबई पुलिस की मदद ली।

Kartik Aaryan Family Member Passed Away

एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी का भयानक हादसे में निधन

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कंफर्म! Rakhi Sawant को है 10cm का ट्यूमर, शनिवार को होगी सर्जरी

हो गया अंतिम संस्कार

पुलिस ने उनकी लास्ट लोकेशन ट्रेस की तो वो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास घाटकोपर में मिली थी। घंटों की छानबीन के बाद इन दोनों के शव उनकी कार में मिले जो ग्रीडर के नीचे फंसी हुई थी। माता-पिता के लापता होते ही बेटा फ्लाइट लेकर आ गया और शव मिलने के बाद गुरुवार को इनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान की एक फोटो भी सामने आई है। कार्तिक आर्यन भी अपने मामा-मामी के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। वहीं, इस हादसे के बाद होर्डिंग के मालिक को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

First published on: May 17, 2024 12:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola