रैंप वॉक के दौरान स्टेज पर थिरकीं Malaika Arora, जोरदार मूव्स से किया घायल

रैंप वॉक के दौरान स्टेज पर थिरकीं Malaika Arora, जोरदार मूव्स से किया घायल

रैंप वॉक के दौरान स्टेज पर थिरकीं Malaika Arora, जोरदार मूव्स से किया घायल

विज्ञापन

मुंबई: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी रहती हैं। इस बार वो अपने रैंप वॉक को लेकर चर्चा में हैं, जहां उन्होंने स्टेज पर ठुमके लगाकर सबको अपना दीवाना बना लिया।

शुक्रवार को, हुए एक फैशन शो के दौरान मलाइका अरोड़ा को डिजाइनर गोपी वैद के लिए वॉक करते हुए और शो स्टॉपर बनते हुए देखा गया। इस दौरान वो स्टेज पर दूसरी मॉडल्स के साथ दिखीं और अपने दिलचस्प एक्सप्रेशन के साथ स्टेज पर ही थिरकने लगीं।

विज्ञापन

पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो (Malaika Arora Ramp walk Dance) साझा किया है, जिसमें उन्हें लेमन कलर के लहंगे और मैचिंग बैकलेस चोली में सजे हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद नेटिजेंस ने उनकी तुलना शहनाज गिल से करनी शुरू कर दी।

कुछ फैंस को याद आया जब शहनाज ने भी अपने डेब्यू रैंप वॉक के दौरान लाल रंग के लहंगे में वॉक किया और अचानक स्टेज पर थिरकने लग पड़ीं। बात करें मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Viral Video) के लुक की तो, डिजाइनर गोपी वैद के लिए पीले रंग के लहंगे में सजीं मलाइका ने मैचिंग चूड़ियां और मांग टीके के साथ अपना लुक पूरा किया, और बालों का बन बनाकर उसे गजरे से सजाया।

विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद नेटिजेंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे इस वीडियो में उनके चेहरे के हर भाव पसंद हैं।” जबकि दूसरे ने उनकी तुलना शहनाज़ गिल से की और लिखा, “शहनाज़ का देख कर अब रैंप पर नाचेंगी।” एक अन्य ने कहा, “सभी टीवी और बॉलीवुड शहनाज़ गिल बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन शहनाज़ गिल केवल एक है, और वो एक शेरनी है।”

विज्ञापन

मलाइका को आखिरी बार टीवी पर ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के जज के तौर पर देखा गया था। उन्हें छैय्या छैय्या, मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली और होथ रासली जैसे कई हिट डांस नंबर्स के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ