Malaika Arora के साथ फिर दिखा मिस्ट्रीमैन! रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ एक्ट्रेस की फोटो वायरल

Malaika Arora, Rahul Vijay: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। जी हां, अभिनेत्री फिर से मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आई, तो सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर फिर से बातें होने लगी।

Malaika Arora, Rahul Vijay

Malaika Arora, Rahul Vijay

Malaika Arora, Rahul Vijay: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जी हां, मलाइका को लेकर कुछ ना कुछ चर्चा सुनने को मिल ही जाती है। ये तो सभी जानते हैं कि मलाइका अब सिंगल हैं और हाल ही में उनके साथ एक मिस्ट्रीमैन देखा गया था। वहीं, अब फिर से वो शख्स एक्ट्रेस के साथ नजर आया, तो दोनों के रिलेशन की फिर से बातें होने लगी।

विज्ञापन

मलाइका के साथ दिखा मिस्ट्रीमैन 

दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा, पंजाबी सिंग एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में नजर आईं। इस दौरान लोगों ने उनके साथ मिस्ट्रीमैन को भी देखा। इसकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम फैशन स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं, अब दोनों एपी के कॉन्सर्ट में साथ नजर आए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

राहुल ने शेयर की फोटो

इतना ही नहीं बल्कि राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी इसको लेकर शेयर किया, जिसमें वो मलाइका के साथ सेल्फी ले रहे थे। राहुल के इस पोस्ट को मलाइका ने रिशेयर भी किया। जैसे ही दोनों की ये फोटो सामने आई, तो फिर से दोनों के बीच कुछ ना कुछ होने की चर्चा को हवा मिल गई। अब यूजर्स भी यूजर्स हैं, उनको तो जरा-सा हिंट चाहिए और बस फिर वो हिंट लोगों को राहुल के पोस्ट से मिल गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Vijay (@rahulvijay1988)

अर्जुन कपूर संग हो चुका है ब्रेकअप

गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका संग ब्रेकअप कंफर्म किया है। ऐसे में इसके तुंरत बाद ही मलाइका की लाइफ में मिस्ट्रीमैन का आना लोगों के मन में कई सवाल भी खड़े कर रहा है। हालांकि, मलाइका और अर्जुन कपूर ने लंबे टाइम पर अपने ब्रेकअप पर चुप्पी साधे रखी। जी हां, दोनों को लेकर लंबे टाइम से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।

विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने किया था कंफर्म

हालांकि मलाइका के पिता के निधन के दौरान अर्जुन कपूर पल-पल मलाइका के साथ नजर आए, तो लोगों को लगा कि सब ठीक हो गया, लेकिन ऐसा नहीं था। दोनों अब एक-दूसरे के साथ नहीं हैं और अर्जुन कपूर ने भी कंफर्म किया है कि वो सिंगल हैं। हालांकि, राहुल और मलाइका ने भी उड़ रही इन अफवाहों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ