TrendingAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Malaika Arora ने रेप जैसे संगीन अपराध के खिलाफ उठाई आवाज, मजबूत कानूनों की रखी मांग

Malaika Arora Viral Post: मलाइका अरोड़ा ने अब एक पोस्ट शेयर कर भारत की आंखें खोल दी हैं। एक्ट्रेस ने अब रेप मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार से सख्त कानून लाने की डिमांड की है।

Malaika Arora Viral Post
Malaika Arora Viral Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने आज सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद पूरा देश सोचने पर मजबूर हो गया है। एक्ट्रेस ने रेप जैसे संगीन अपराध को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं। दिन पर दिन बढ़ते मामलों और देश के बिगड़ते हालातों के खिलाफ अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी आवाज बुलंद की है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अब कोलकाता रेप और मर्डर केस को लेकर भी बात की है।

मलाइका ने शेयर किया पोस्ट

बता दें, जब से महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी का मामला सामने आया है, भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सेलिब्रिटीज बात कर चुके हैं। अब इस मामले पर मलाइका ने भी अपने विचार रख दिए हैं। उन्होंने भारत को अब जागने को कहा है। एक्ट्रेस ने लोगों का सच से सामना करवा दिया है जिसके बाद अब उनके पोस्ट की इंटरनेट पर चर्चा चल रही है। चलिए देखते हैं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर क्या शेयर किया है?

रेप के बढ़ते मामले देख बढ़ी एक्ट्रेस की चिंता

एक्ट्रेस के पोस्ट में लिखा है, 'जागो भारत! पिछले 10 दिनों में, जबकि पूरा देश #RGKarMedicalcollege की घटना के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहा है और जस्टिस की डिमांड कर रहा है, भारत के विभिन्न हिस्सों में करीब 900 रेप की घटनाएं हुई हैं- बिल्कुल उसी समय जब लोग इस भयानक अपराध के खिलाफ सड़कों पर प्रोटेस्ट कर रहे थे। दुख की बात है कि आखिरी समाधान पर अभी भी काफी हद तक बात नहीं हुई है।' [caption id="attachment_836144" align="aligncenter" ] मलाइका का पोस्ट वायरल[/caption] यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya से की सगाई? वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल

सख्त कानूनों की रखी मांग

पोस्ट में आगे लिखा, 'हर रोज 90 रेप के साथ, हर घंटे 4 और हर 15 मिनट में 1 एक रेप होता है- कड़े एक्शन की तत्काल आवश्यकता है। हमें ऐसे मजबूत कानूनों की जरूरत है जो 50 दिनों के अंदर TRIALS और CONVICTIONS को अनिवार्य करें, उसके बाद सबसे कठोर सजा दें, न कि खाली खोखले वादे। राज्य सरकारों को कार्रवाई जरूर करनी चाहिए और केंद्र पर बलात्कार विरोधी कानून के लिए तुरंत दबाव डालना चाहिए जो जल्द और सख्त न्याय सुनिश्चित करे। इससे कुछ भी कम अप्रभावी है। जागो भारत!'


Topics:

---विज्ञापन---