Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya से की सगाई? वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल

Janhvi Kapoor Engagement: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनकी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस के एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वो अब एक रिश्ते में बंध चुकी हैं।

Janhvi Kapoor Engagement

Janhvi Kapoor Engagement

Janhvi Kapoor Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ लव लाइफ के चलते भी लोगों का अटेंशन ग्रैब कर ही लेती हैं। एक्ट्रेस काफी समय से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं अब ये कंफर्म हो चुका है। अब वो अपने रिलेशनशिप को सबके सामने फ्लॉन्ट कर रही हैं। कई बार तो ऐसी भी खबरें सामने आ चुकी हैं कि जान्हवी कपूर जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर सकती हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसके बाद आपके भी मन में कई सवाल उठ सकते हैं।

जान्हवी ने अचानक की शिखर से सगाई?

अब इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की छोटी बहन यानी जान्हवी ने सगाई कर ली है। अब जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया की अचानक सगाई की चर्चा क्यों हो रही है? और इस वीडियो में ऐसा क्या है? चलिए जानते हैं? दरअसल, हाल ही में जान्हवी को धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस के बाहर देखा गया था। एक्ट्रेस कैजुअल लुक में स्पॉट हुई थीं। जब वो अपनी कार की फ्रंट सीट पर बैठी हुई थीं तो एक ऐसी चीज नजर आई जिसके बाद ही इन रूमर्स को हवा मिली है।

हाथ में दिखी डायमंड रिंग

दरअसल, जान्हवी के हाथ में एक बड़ी-सी डायमंड रिंग देखने को मिली है। इस डायमंड रिंग ने सभी का अटेंशन ग्रैब कर लिया और लोगों को लगने लगा कि शायद ये रिंग उनकी इंगेजमेंट रिंग है, जो उन्हें उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने पहनाई होगी। हालांकि, ये डायमंड रिंग जान्हवी की रिंग फिंगर में नहीं बल्कि किसी और फिंगर में देखने को मिली है। ऐसे में ये तो कन्फर्म हो गया है कि एक्ट्रेस ने अभी तक सगाई तो नहीं की है क्योंकि अगर ऐसा होता तो ये डायमंड रिंग उनकी रिंग फिंगर पर होती।

पहले भी उड़ी अफवाहें

खैर ये पहली बार नहीं है जब जान्हवी कपूर की सगाई या शादी की अफवाह फैली हो। कई बार ऐसी रिपोर्ट्स सामने आती ही रहती हैं। यहां तक कि इनकी वेडिंग डेट से लेकर वेडिंग वेन्यू तक को लेकर खबरों का बाजार गर्म रहता है। ऐसे में एक बार फिर कुछ ऐसे ही रूमर्स उड़ते हुए दिख रहे हैं। बता दें, अक्सर जान्हवी बॉयफ्रेंड के नाम का लॉकेट पहनकर अपने प्यार का इजहार करती हुई नजर आती हैं, ऐसे में फैंस को भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ