Malaika Arora Latest Post: गॉसिप टाउन में अक्सर कोई ना कोई चर्चा होती ही रहती है। जी हां, एक तरफ जहां हार्दिक और नताशा के अलग होने का मसला इस टाइम एक हॉट टॉपिक बना हुआ है, तो दूसरी और मलाइका और अर्जुन के अलग होने की बातें भी थमने का नाम नहीं ले रही। जैसे ही ये रूमर्स थोड़ी कम होती है, वैसे ही अर्जुन या मलाइका दोनों में ये कोई ऐसा पोस्ट कर देता जो, जो इन खबरों को हवा दे जाता है। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि मलाइका सीधे तो नहीं, लेकिन इनडारेक्टली अर्जुन पर निशाना साध रही हैं।
मलाइका के पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि Once you understand the power of your words, you won’t just say anything. Once you understand the power of your thoughts, you won’t just think anything And once you understand the power of your presence, you won’t just be anywhere. Know your worth. एक्ट्रेस का ये पोस्ट जैसे ही सामने आया, तो लोगों ने कयास लगाने शुरू किए कि एक्ट्रेस ने क्या ये अर्जुन के लिए लिखा है?
Malaika Arora
अर्जुन ने भी किया था ऐसा ही पोस्ट
गौरतलब है कि दो दिन पहले अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी ही स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि Peace Requires Presence, जिसका हिंदी में मतलब होता है ‘सुकून के लिए मौजूद रहना जरूरी है’। वहीं, अब लोगों को लग रहा है कि मलाइका और अर्जुन दोनों एक-दूसरे के लिए ये स्टोरी शेयर कर रहे हैं। हालांकि सच क्या है अब ये तो मलाइका और अर्जुन ही जानते हैं, लेकिन बातें तो ऐसी ही सुनने में आ रही हैं।
Arjun Kapoor
‘मिस्ट्रीमैन’ ने अलग होने की खबरों को दी हवा
बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ स्पेन में छुट्टियां बिताकर आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के कई सारी फोटोज भी शेयर की और एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा। दरअसल, मलाइका ने पोस्ट शेयर की थी, उसमें एक ‘मिस्ट्रीमैन’ की झलक नजर आई और लोगों को लगा कि मलाइका अपने ‘मिस्ट्रीमैन’ संग स्पेन में हैं। हालांकि इसको लेकर कुछ भी आधिकारिक नहीं है, ऐसी सिर्फ लोगों में चर्चा है।
कोई नहीं जानता सच क्या है?
वहीं, अर्जुन का Peace Requires Presence वाला पोस्ट भी मलाइका के इस फोटो के सामने आने के बाद का है, तो लोगों ने इसको लेकर भी कहा कि शायद ये अर्जुन ने इस फोटो वायरल होने के लिए कहा है। गौरतलब है कि कुछ ही टाइम पहले अर्जुन और मलाइका के अलग होने की खबरें आई थीं। हालांकि अब दोनों साथ हैं या नहीं इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया दा रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि दोनों अब अलग हो गए हैं, लेकिन सच किसी को नहीं पता।
यह भी पढ़ें- Jasmine Bhasin को दिखना हुआ बंद, दर्द से बेहाल एक्ट्रेस बोलीं- मुझे अपनी आंखों…
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines