Malaika Arora ने रीक्रिएट किया जीनत अमान का आयकॉनिक सॉन्ग 'आप जैसा कोई', यहां देखें

Malaika Arora

Malaika Arora ने रीक्रिएट किया जीनत अमान का आयकॉनिक सॉन्ग 'आप जैसा कोई', यहां देखें

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लंबे समय के बाद अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। उनका एक ग्लैमरस डांस नंबर जल्द ही आने वाला है, जिसे लेकर वो सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस के लेटेस्ट आइटम नंबर का नाम है ‘आप जैसा कोई’ (Ap Jaisa Koi), यह सॉन्ग आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की अपकमिंग फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ (An Action Hero) का है। ये गाना बॉलीवुड की आयकॉनिक डीवा जीनत अमान की 1980 की फ़िल्म ‘कुर्बानी’ का रीमेक है, जिसकी वाइब असली सॉन्ग से बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन
और पढ़िए – Katrina Kaif: पेस्टल साड़ी और खुले बालों में कैटरीना ने दिखाया दिलकश अंदाज, फैंस की थमी धड़कन

गाने को तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है और बदले गए बोल को ज़हरा एस खान और अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज दी है। जबकि असल गीत को नाज़िया हसन ने गाया था, जिसके बोल इंदीवर ने और संगीत बिद्दू ने दिए थे।

ओरिजिनल सॉन्ग में ज़ीनत अमान को मूल रूप में एक लाल आउटफिट में देखा गया था, जो दर्शकों के बीच फ़िरोज़ खान के साथ एक क्लब में परफॉर्म करती दिख रही हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने एक शॉर्ट शिमरी आउटफिट पहन रखी है। वहीं गाने के अंत में आयुष्मान खुराना की भी एंट्री होती दिखाई गई है।

विज्ञापन

यहां देखें सॉन्ग-

आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ