Malaika Arora Bold Workout Video: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर फिटनेस का खुमार चढ़ा रहता है। वो अपने आपको फिट और फिगर को मेंटेन करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। अक्सर उन्हें डाइट पर रहने और जिम में पसीना बहाते हुए देखा जाता है। ऐसा ही हाल कुछ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का भी है जो 50 साल की उम्र में भी इतनी हसीन दिखती हैं कि उन्होंने बाकी एक्ट्रेसेस को भी कॉम्प्लेक्स दे रखा है। अब मलाइका ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं।
मलाइका ने की योगा
अपने इंस्टग्राम हैंडल से अब मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो जमकर योग करते हुए नजर आ रही हैं। वैसे उनका ये वीडियो शेयर करने का मकसद तो लोगों को फिटनेस और योगा के लिए मोटीवेट करना ही रहा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर उसके साइड इफेक्ट्स ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में मलाइका काफी हॉट लग रही हैं। वो जिस तरह से अपनी बॉडी को मूव कर रही हैं वो देखकर फैंस का दिल जोरों से धड़कने लगा है। वहीं, उनके कपड़े बेहद छोटे हैं और कपड़े टाइट होने की वजह से भी लोग एक्ट्रेस को गलत नजर से देख रहे हैं।
वीडियो देख लोगों ने एक्ट्रेस को बताया अश्लील
वीडियो में एक्ट्रेस की मेहनत को नजरअंदाज कर दिया गया है और सबकी नजरें उनकी हॉट फिगर पर ही जा ठहरी हैं। वैसे भी मलाइका को उनकी बॉडी फिगर को लेकर अक्सर खूब ट्रोल किया जाता है। उनकी वॉक पर तो पूरा देश ही मजाक बनाता है। आए दिन मलाइका के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में इस बार तो खुद मलाइका ने अपने अकाउंट से ही वीडियो शेयर कर डाला है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘योगा मैट वाली महिला को कभी कम न आंके।’ लेकिन अब उन्हें लोगों ने उर्फी से कम्पेयर करना शुरू कर दिया है।
मलाइका की कर डाली उर्फी से तुलना
एक शख्स ने तो कमेंट में ये भी लिख दिया, ‘यह उर्फी से कम अश्लील नहीं है। यार उर्फी खामखा बदनाम है।’ एक शख्स ने कमेंट किया, ‘बस भाई बस, अब योगा भी देखले।’ कोई बोला, ‘छुपाना भी नहीं आता, दिखाना भी नहीं आता।’ एक ट्रोलर ने कहा, ‘थोड़े और खोल दो कपड़े फिर और बेहतरीन लगोगे।’ एक शख्स मलाइका को देख बोला, ‘हमको भी योगा सीखना है।’ बाकी लोग उनकी हॉटनेस पर लट्टू हुए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
6 mins agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
17 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
22 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
23 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines