OTT पर इस शो ने बनाया रिकॉर्ड, व्यूज के मामले में सभी को छोड़ा पीछे

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक से बढ़कर एक कॉन्टेंट स्ट्रीम हो रहा है जो दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। हर जोनर के शोज और सीरीज इस वक्त नेटफ्लिक्स-अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रहे हैं। ऐसा ही एक शो है जो पिछले कुछ दिन से काफी ट्रेंड कर रहा है और अब तो ओटीटी पर नंबर 1 भी बन चुका है। आखिर कौन-सा शो है ये, चलिए आपको बताते हैं।

Hip Hop India Season 2 Becomes Number 1 Show on OTT

Hip Hop India Season 2 Becomes Number 1 Show on OTT

डांस और ग्लैमर का संगम जब किसी मंच पर देखने को मिले, तो समझिए कुछ धमाकेदार होने वाला है। यही धमाका इन दिनों OTT की दुनिया में मचाया है डांस रियलिटी शो ‘हिप हॉप सीजन 2’ ने। मलाइका अरोड़ा और रेमो डिसूजा जैसे दिग्गजों की जज जोड़ी और मनीषा रानी की जबरदस्त होस्टिंग ने इस शो को वो ऊंचाई दी है, जहां आज ये शो सभी को पछाड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज हो चुका है।

कुछ ही हफ्तों में किया कमाल

13 मार्च को लॉन्च हुए इस शो ने बेहद कम समय में ऐसा जादू बिखेरा है, जिसने दर्शकों को बांधकर रख दिया है। शुरूआती हफ्तों में शो ने मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन अब इसके व्यूअरशिप आंकड़े सारे रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। बीते हफ्ते तक दूसरे पायदान पर चल रहा ये शो अब 3.8 मिलियन व्यूज के साथ OTT का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। इससे पहले ये स्थान परमिश वर्मा की वेब सीरीज ‘कनेडा’ के पास था, लेकिन अब ‘हिप हॉप सीजन 2’ ने उसे पीछे छोड़ दिया है।

मलाइका-रेमो की जोड़ी ने किया कमाल

जजों की बात करें तो मलाइका अरोड़ा और रेमो डिसूजा की कैमिस्ट्री शो का असली आकर्षण बन चुकी है। दोनों न सिर्फ कंटेस्टेंट्स को सही दिशा में गाइड कर रहे हैं बल्कि उनकी मजेदार नोकझोंक और डांस को लेकर पैशन ने दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है। मलाइका की स्टाइलिश एंट्री और रेमो की परखती नजरों ने इस शो को और भी एंटरटेनिंग बना दिया है।

मनीषा रानी बनीं शो की शान

अगर शो के दिल की बात करें, तो वो हैं मनीषा रानी। सोशल मीडिया पर पहले से ही फेमस मनीषा की मस्ती और चुलबुला अंदाज अब इस मंच पर भी रंग ला रहा है। हर एपिसोड में उनकी एनर्जी, ह्यूमर और कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बॉन्डिंग ने शो को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। दर्शकों को अब सिर्फ डांस नहीं, बल्कि मनीषा का एंटरटेनिंग अंदाज भी देखने को मिलता है।

हर एपिसोड में दिख रहा टैलेंट का तूफान

इस सीजन में जिन प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया है, उन्होंने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। सिर्फ हिप हॉप नहीं, बी-बॉइंग, क्रंपिंग, फ्यूजन और कई तरह के इनोवेटिव डांस स्टाइल्स इस मंच पर देखने को मिल रहे हैं। हर परफॉर्मेंस में कुछ नया देखने को मिल रहा है, जिसने इस शो को साधारण डांस शो से बहुत आगे पहुंचा दिया है।

क्या आने वाले हफ्तों में रिकॉर्ड और टूटेंगे?

फिलहाल तो शो ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है, लेकिन जिस रफ्तार से इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है, ऐसा लग रहा है कि आने वाले हफ्तों में ये और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है। मलाइका, रेमो और मनीषा की तिकड़ी ने जो धमाल मचाया है, उसने दर्शकों को हर एपिसोड देखने के लिए मजबूर कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ