मलाइका अरोड़ा के इस शो ने ओटीटी पर बनाया दबदबा, एक हफ्ते में ही मिले 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का डांस रिएलिटी शो हिप हॉप सीजन 2 दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। इस शो में मलाइका के अलावा रेमो डिजूसा भी जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। इस शो ने अब ओटीटी पर अपना दबदबा बना लिया है।

Malaika Arora Show Hip Hop Season 2

Malaika Arora Show Hip Hop Season 2

विज्ञापन

जब ग्लैमर और डांस एक साथ मंच पर नजर आते हैं, तो कुछ अलग ही जादू देखने को मिलता है। यही जादू बिखेर रहा है मलाइका अरोड़ा और रेमो डिसूजा का डांस रियलिटी शो ‘हिप हॉप सीजन 2’। ये शो इन दिनों न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत रहा है, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ मज़बूत करता जा रहा है।

विज्ञापन

OTT की दुनिया में छाया डांस का रंग

13 मार्च को शुरू हुए इस धमाकेदार शो ने कुछ ही हफ्तों में अपने व्यूअरशिप के आंकड़ों से सभी को चौंका दिया है। जहां ज्यादातर डांस रिएलिटी शोज एक सीमित दर्शक वर्ग तक ही सिमट जाते हैं, वहीं ‘हिप हॉप सीजन 2’ ने डिजिटल स्पेस में तूफान ला दिया है। बीते हफ्ते इस शो को 4.1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले, जिसने इसे OTT की टॉप लिस्ट में दूसरे स्थान पर ला खड़ा किया है।

‘कनेडा’ से सिर्फ एक कदम पीछे

बेशक, पहले नंबर पर अभी भी परमिश वर्मा की वेब सीरीज ‘कनेडा’ का दबदबा कायम है, जिसे 4.6 मिलियन व्यूज मिले हैं। लेकिन ‘हिप हॉप सीजन 2’ की ग्रोथ देखकर साफ है कि ये शो बहुत जल्द नंबर वन की कुर्सी छीन सकता है। दर्शकों को मलाइका और रेमो की जज जोड़ी बहुत पसंद आ रही है और उनकी ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री शो में जान डाल रही है।

विज्ञापन

मनीषा रानी बनीं शो की जान

शो को होस्ट कर रही हैं सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी, जो अपने चुलबुले अंदाज और जबरदस्त एनर्जी से हर एपिसोड को और खास बना देती हैं। मनीषा की फैन फॉलोइंग पहले से ही काफी तगड़ी है और अब ‘हिप हॉप’ के मंच पर उनका जलवा देखते ही बन रहा है। वो न सिर्फ कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ा रही हैं, बल्कि दर्शकों को भी बांधकर रखे हुए हैं।

विज्ञापन

डांस के नए टैलेंट को मिल रहा बड़ा मंच

शो में भाग ले रहे प्रतियोगी भी इस सीजन कुछ खास लेकर आए हैं। हर एपिसोड में दिखने वाली जबरदस्त कोरियोग्राफी और नई-नई स्टाइल्स ने शो को ‘सिर्फ डांस’ से कहीं आगे बढ़ा दिया है। यहां न सिर्फ हिप हॉप बल्कि फ्यूजन, बी-बॉइंग, क्रंपिंग जैसी कई स्टाइल्स का मेल देखने को मिल रहा है।

क्या जल्द ही बनेगा नंबर वन शो?

फिलहाल शो के आंकड़े ये इशारा कर रहे हैं कि बहुत जल्द ये शो OTT पर टॉप पर काबिज हो सकता है। जिस तरह मलाइका, रेमो और मनीषा की तिकड़ी ने शो में जान फूंकी है, वो दर्शकों को बार-बार एपिसोड देखने पर मजबूर कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ