मौज-मस्ती के लिए खर्च किए 10 लाख रुपये, रेव पार्टी में ड्रग्स ले रही थीं हसीना, पुलिस ने किया अरेस्ट

Hema Rave Party: साउथ एक्ट्रेस हेमा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस ने रेव पार्टी मामले में लंबी-चौड़ी चार्जशीट दायर की है, जिसमें हेमा समेत कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं। साथ ही हेमा की ड्रग सेवन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Hema Rave Party

Hema Rave Party

Hema Rave Party: अक्सर देखा गया है कि सितारे अपनी मौज-मस्ती के लिए कई तरह की पार्टियों का आयोजन करते हैं। स्टार्स की पार्टियों में कई नामचीन चेहरे नजर आते हैं। अब ऐसा लग रहा है कि एक हसीना को पार्टी में जाना मंहगा पड़ गया है। दरअसल, इस वक्त साउथ एक्ट्रेस हेमा (Hema) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, क्योंकि पुलिस ने रेव पार्टी मामले में चार्जशीट दायर की है, जिसमें अभिनेत्री हेमा का नाम भी आया है।

विज्ञापन

पुलिस ने दायर की चार्जशीट

गौरतलब है कि पुलिस ने बेंगलुरू ग्रामीण अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय में 1,086 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में बताया गया है कि हेमा ने 20 मई को ‘सनसेट टू सनराइज विक्ट्री’ थीम वाली पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया था। इस पार्टी में हेमा ही नहीं बल्कि उनके अलावा अन्य 100 लोग और भी शामिल हुए थे। रेव पार्टी के संबंध में अभिनेत्री हेमा और 87 अन्य के खिलाफ नामजद चार्जशीट दायर हुई है।

विज्ञापन

ड्रग्स सेवन रिपोर्ट पॉजिटिव

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो मई में ही हेमा की ड्रग्स सेवन रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। जी हां, रिपोर्ट्स में साबित हो गया था कि इस रेव पार्टी में हेमा ने ड्रग्स का सेवन किया था। साथ ही चार्जशीट में भी खुलासा हुआ है कि हेमा ने पार्टी में ड्रग्स लिया था। जीएम फार्म हाउस के कर्मचारी जो पार्टी में आए थे उनके सहित 82 लोगों को गवाह माना गया है।

विज्ञापन

10 लाख रुपये किए खर्च

बता दें कि विजयवाड़ा के बिजनेसमैन एल वासु की विक्ट्री इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को 19 मई को एक साल पूरा हो गया था और इसी खुशी में इस रेव पार्टी को आयोजित किया गया था। 20 मई को ये पार्टी ऑर्गेनाइज हुई थी, जिसके लिए 10 लाख रुपये की बड़ी रकम खर्च की गई। इस पार्टी में अभिनेत्री हेमा के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरे शामिल हुए थे। पार्टी में बिजनेसमैन ने भी रौनक लगाई थी।

कई अन्य नाम भी शामिल

इसी पार्टी में हेमा ने ड्रग्स का सेवन किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा सहित 79 लोगों पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक पुलिस ने मई में एक फार्म हाउस में आयोजित रेव पार्टी पर छापा मारा था, जिसकी जांच पुलिस ने गंभीरता से की है। कथित तौर पर इस पार्टी में एमडीएमए, कोकीन, गांजा और अन्य मादक पदार्थों को यूज किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ