हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Amrita Arora का पिता के निधन के बाद रो-रोकर बुरा हाल, सूजी आंखें; चेहरे पर दिखा गम

Malaika Arora Father Death: पिता की कथित आत्महत्या के बाद मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की जिंदगी में मातम में छा गया है। अमृता का तो हाल-बेहाल हो चुका है। उनका चेहरा देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

विज्ञापन
Malaika Arora Father Death

Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन से हर कोई चौंक गया है। जिस रहस्यमयी तरीके से उनके पिता की मौत हुई है हर कोई स्तब्ध है। वहीं, मलाइका, अमृता और उनकी मां का तो बुरा हाल है। इन तीनों के लिए इस वक्त खुद को संभाल पाना मुश्किल है। हालांकि, उनके करीबी हर वक्त इनके साथ खड़े हैं और एक मिनट के लिए इन्हें अकेला नहीं छोड़ रहे। फिर भी पिता को खोने का गम मलाइका और अमृता के लिए कम नहीं होने वाला और इसका सबूत है वो वीडियो, जिसमें अमृता का उतरा हुआ चेहरा नजर आ रहा है।

अमृता की उदास आंखें बयां कर रहीं दर्द

बता दें, पिता के निधन की रात अमृता को अपने पेरेंट्स के घर से बाहर आते हुए देखा गया था। इस दौरान मीडिया ने जब उन्हें कैप्चर किया तो उनकी हालत ऐसी थी कि देखकर किसी के भी आंसू बह जाएं। अमृता अरोड़ा को बीती रात अपनी बहन, उनके बेटे अरहान खान और अर्जुन कपूर के साथ अपने माता-पिता के घर से बाहर आते हुए देखा गया था। ऐसे में उनका चेहरा भी देखने को मिला। सुबह तो एक्ट्रेस ने अपना फेस हाथों से छिपा लिया था, लेकिन रात में उनकी उदास आंखें दिखाई दीं।

रो-रोकर सूजी आंखें

अमृता की आंखों में दुख, तकलीफ और दर्द साफ नजर आया। एक्ट्रेस का रो-रोकर ऐसा हाल हो गया है कि उनकी आंखें एकदम लाल हो गई हैं। अमृता की सूजी हुई आंखें बता रही हैं कि वो पिता को खोने के बाद कितना रोई हैं। पिता अनिल मेहता के निधन से अमृता को ऐसा झटका लगा कि वो खुद को संभाल नहीं पा रहीं। अब उनका ये हाल देख किसी का भी दिल रो पड़ेगा। पिता की मौत की तकलीफ अब बेटी की आंखें में दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: पिता की मौत की रात घर निकलीं Malaika-Amrita Arora, बेशर्मी से बोले ट्रोलर्स-‘मां को छोड़कर चल दीं…’

आज कैसे छिपाया दर्द?

वहीं, आज एक्ट्रेस के पिता का अंतिम संस्कार हुआ है। इस दौरान वो अपने दुख को छिपाने के लिए आंखों पर काला चश्मा लगाकर आईं। हालांकि, तब भी उनका सुजा हुआ चेहरा उनकी तकलीफ चीख-चीख कर बता रहा है। अमृता अरोड़ा भले ही रो रही हैं, लेकिन फिर भी अपने परिवार को संभालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। वो बेटी के सभी फर्ज पूरे कर रही हैं और उनके करीबी इसमें उनकी हिम्मत बन रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें