News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Malaika Arora Party In Dubai: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इस समय दुबई में हैं। बीती रात शनिवार को ‘वन एंड ओन्ली- वन जबील’ होटल की ओपनिंग पार्टी हुई जिसमें एक्ट्रेस अपने बेटे अरहान खान के साथ एन्जॉय करती दिखीं। पार्टी की तस्वीरों को सोशल मीडिया स्टार ओरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
जाहिर है कि ओरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस समय वह लंदन में हैं, जहां से उन्होंने दुबई में हुए इस इवेंट की तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीरों में उनके साथ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान खान भी दिखे जिनके साथ ओरी ने खूब पोज दिए। तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ाधड़ वायरल हो रही हैं।

इस बीच मलाइका अरोड़ा को बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बिना पार्टी करते हुए देख फैंस के मन में कई सवाल उठने लगे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस से पूछ रहे हैं कि क्या उनका ब्रेकअप हो गया है। दरअसल, दोनों के ब्रेकअप की अफवाह फिर से तेज हो गई है। जाहिर है कि एक समय पर मलाइका और अर्जुन को हमेशा साथ में देखा जाता था। दोनों अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे लेकिन अब दोनों लंबे समय से साथ नहीं दिखे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें : Kartik Aaryan की दीवानगी, 1100 किमी साइकिल चलाकर मिलने पहुंचा जबरा फैन
दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप कर लिया है। खबर यह भी है कि दोनों के बीच शादी को लेकर मतभेद है। अफवाहों के मुताबिक, दोनों में से एक शादी करना चाहता था जबकि दूसरा शादी करने के लिए फिलहाल अभी तैयार नहीं है। वहीं कपल को लंबे समय से साथ में नहीं देखकर फैंस भी अफवाह को सच मानने लगे हैं। हालांकि इन अफवाहों पर मलाइका अरोड़ा या अर्जुन कपूर दोनों में से किसी का रिएक्शन नहीं आया है। इससे साफ है कि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना चाहते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2019 में अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था। पहले दोनों को कई बार साथ देखा जाता था। हालांकि बाद में दोनों खुलकर एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने लगे। वहीं मलाइका के एक्स पति अरबाज खान की बात करें तो एक्टर ने पिछले साल ही मेकअप आर्टिस्टद शूरा खान से दूसरी बार शादी की है। अरबाज सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी दूसरी पत्नी के लिए प्यार लुटाते रहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।