बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। गॉसिप गलियारों में ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि कुछ दिनों पहले बहन अमृता अरोड़ा की पार्टी में मलाइका को अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट किया गया था लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने फैंस के मन में एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों मंगलवार को अपने बेटे अरहान खान के साथ डिनर करने पहुंची। इस दौरान अर्जुन कपूर गायब दिखे।
कैजुअल लुक में दिखीं मलाइका
आपको बता दें कि एक्स पति अरबाज खान ने पिछले महीने ही मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया है। कपल की शादी के एक महीने बाद मलाइका को बेटे अरहान के साथ डिनर पर स्पॉट किया गया। दोनों मां-बेटे कैजुअल लुक में दिखाई दिए। इस दौरान मलाइका ने क्लासिक जींस और टॉप को व्हाइट क्रॉप जैकेट के साथ कंपलीट किया वहीं अरहान ने रिप्ड जींस और ग्रे स्वेटशर्ट के साथ अपने लुक को ट्रेंडी बनाया। हालांकि इस दौरान अरहान के कुछ दोस्त भी साथ में थे।
डिनर आउटिंग से गायब दिखे अर्जुन कपूर
मलाइका और अराहान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मां-बेटे को साथ में देखकर जहां उनके फैंस खुश हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर लोगों के मन में सवाल है कि अर्जुन कपूर इस डिनर आउटिंग से कहां गायब हैं। जाहिर है कि मलाइका और अर्जुन को लंच या फिर डिनर के लिए अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। लेकिन इस बार मलाइका के साथ अर्जुन को न देखने पर फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।
ब्रेकअप रूमर्स पर नहीं मिली प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि एक समय था जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते थे। वहीं अब दोनों को तस्वीरें शेयर करना तो दूर एक साथ देखा भी नहीं जाता। चर्चा ऐसी भी है कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि इन सभी रूमर्स पर स्टार कपल की ओर से कोई रिएक्शंस सामने नहीं आया है। अब ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि दोनों के बीच आई दरार की खबरें कितनी सही हैं।
यह भी पढ़ें : दो महीने पहले ही हो गया Malaika-Arjun का ब्रेकअप? इस बात पर हुआ था विवाद
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
5 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
7 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
7 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
8 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
10 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
10 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
15 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
18 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines