Arjun Kapoor से ब्रेकअप, पिता का निधन... Malaika Arora के लिए आसान नहीं था 2024

Malaika Arora: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के लिए साल 2024 में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। कभी ब्रेकअप तो कभी पिता का साया उठना, लेकिन मलाइका ने बेहद हिम्मत से हर सिचुएशन का सामना किया और खुद को मजबूत बनाकर रखा।

Malaika Arora, Arjun Kapoor

Malaika Arora, Arjun Kapoor

विज्ञापन

Malaika Arora: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं बल्कि फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी मलाइका के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है और एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस खूब प्यार भी लुटाते हैं। साल 2024 में मलाइका खूब चर्चा में रही हैं। वहीं, अब मलाइका ने खुद बताया है कि ये साल उनके लिए कैसा रहा है? आइए जानते हैं कि मलाइका ने इस पर क्या कहा?

मलाइका के लिए 2024 कैसा रहा?

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने साल 2024 के बारे में लिखा है। मलाइका ने लिखा कि 2024 मैं तुमसे नफरत नहीं करती, लेकिन आप एक मुश्किल साल थे। ये साल चैलेंज, बदलावों और सीखने से भरा रहा। इस साल मैंने देखा कि लाइफ पलक झपकते ही बदल सकती है। हालांकि, मैंने खुद पर और भी ज्यादा भरोसा करना सीखा है।

Advertisment
Malaika Arora

Malaika Arora

क्या लिखा मलाइका ने?

मलाइका ने आगे लिखा कि सबसे बढ़कर मैंने सीखा कि मेरी हेल्थ फिर चाहे वो फीजिकल हो या इमोशनल या फिर मेंटल ही क्यों ना हो, वो मायने रखती है। अभी भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें मैं समझ नहीं पा रही हूं, लेकिन मेरा मानना है कि जो भी कुछ हुआ है समय के साथ में उसके पीछे की वजह और मकसद को समझ जाऊंगी। मलाइका का ये पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ ही दिन पहले अर्जुन कपूर ने ये कंफर्म किया था कि अब वो और मलाइका साथ नहीं हैं।

अर्जुन कपूर से हो चुका ब्रेकअप

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के लिए साल 2024 आसान नहीं रहा है। ना सिर्फ अर्जुन कपूर से ब्रेकअप बल्कि एक्ट्रेस के पिता का भी इस साल निधन हुआ है, जिसकी वजह से भी मलाइका खूब परेशान हुई हैं। हालांकि एक्ट्रेस हमेशा ही खुद को अच्छे से संभाल लेती हैं और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को भूलकर आगे बढ़ती हैं। बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका के पिता का निधन भी हुआ

हालांकि, बीते कुछ टाइम से दोनों के बीच कुछ ना ठीक होने की खबरें आ रही थी, लेकिन मलाइका के पिता के निधन के दौरान अर्जुन कपूर पल-पल एक्ट्रेस के साथ नजर आए, तो लोगों को लगा कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और कुछ ही टाइम पहले अर्जुन कपूर ने ये साफ भी किया है कि अब वो सिंगल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ