मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेसेज में से एक हैं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)। डांस मूव्स के साथ-साथ अपने फैशन स्टाइल के लिए भी जानी जाने वाली डीवा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं।
एक्ट्रेस का स्टाइल और उनका अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है। फैंस हमेशा उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते रहते हैं। मलाइका का हर लुक सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगता है। मलाइका के जन्मदिन (Malaika Arora Birthday) के खास मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-
अभी पढ़ें – Happy Birthday Prabhas: क्या आप जानते हैं ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास का पूरा नाम ?
मलाइका अरोड़ा का डेब्यू सॉन्ग
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं, जो अपने मूव्स से गाने में जान डाल देती हैं और लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस का पहला गाना 1998 की फिल्म ‘दिल से’ का ‘छैंया छैंया’ था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। इस गाने की शूटिंग के बाद एक्ट्रेस ने बताया कि यह उनके लिए कितना मुश्किल था।
इससे पहले एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने बताया कि ट्रेन चल रही थी और वह कई बार गिर चुकी थीं। ट्रेन से गिरने के खतरे को कम करने के लिए टीम ने उनकी कमर और घाघरा को रस्सी से बांध दिया। चलती ट्रेन में हवा के दबाव के कारण उनकी कमर और अन्य जगहों पर कट लग गए, जिससे खून भी बह गया, जिसके बाद रस्सी खोलनी पड़ी लेकिन अंत में गाने की शूटिंग पूरी हुई जो कि आज भी सुपरहिट है।
मलाइका अरोड़ा के हिट आइटम नंबर्स
उन्होंने कई आइटम सॉन्ग किए हैं जो काफी हिट साबित हुए हैं, जिनमें ‘छैय्या छैय्या’, ‘मुन्नी बदनाम हुई’, ‘पांडेजी सीटी’, ‘होठ रसीला’ जैसे गानें शामिल हैं।
अभी पढ़ें –
मलाइका अरोड़ा का लग्जरी कार कलेक्शन
एक्ट्रेस की नेट वर्थ की बात करें तो उनका खुद का करोड़ों का आलीशान घर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका की नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपए है। उनके पास 1.38 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, 20 लाख की टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, 96 लाख में बीएमडब्ल्यू एक्स7 और 2.11 करोड़ की रेंज रोवर वोग है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines