Malaika Arora ask son arhaan khan on virginity: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। मगर इस बार मलाइका बेटे से एक पर्सनल सवाल पूछने की वजह से ट्रोल हो रही हैं। मलाइका ने कैमरे के सामने अपने 22 साल के बेटे अरहान से उसकी वर्जिनिटी पर सवाल पूछा तो सभी दंग रह गए। हालांकि अरहान ने मलाइका से उल्टा सवाल पूछ लिया, जिसे सुनकर मलाइका का भी मुंह बंद हो गया।
मलाइका का सवाल
दरअसल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नया पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसका टीजर मंगलवार को सामने आया है। शो के टीजर में मलाइका अरोड़ा और अरहान खान आपस में बात करते दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत मलाइका के एक सवाल से होती है, जहां मलाइका बेटे को एक्सपोज करने की कोशिश करती हैं। ऐसे में मलाइका अरहान से पूछती हैं कि तुमने अपनी वर्जिनिटी कब खोई थी?
कब होगी मलाइका की शादी?
मां के मुंह से ये सवाल सुनकर अरहान भी चौंक गए और कुछ समय तक कुछ बोल ना सके। हालांकि अरहान ने चुप्पी तोड़ते हुए मलाइका का हाथ पकड़ा और उल्टा उनपर ही एक सवाल दाग दिया। अरहान ने मलाइका से कहा कि मैं भी आपसे पूछना चाहता हूं कि आप शादी कब कर रही हैं? अरहान के इस सवाल पर मलाइका क्या जवाब देंगी? इसका खुलासा तो शो के एपिसोड से ही होगा।
यूजर्स ने किया ट्रोल
बेटे से पर्सनल सवाल पूछने की वजह से मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। शो के टीजर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बेटे से ऐसा सवाल पूछना किसी भी माता-पिता की सबसे शर्मनाक हरकत है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये सब पश्चिमी सभ्यता का असर है ऐसे ही सेलिब्रिटी भारतीय सभ्यता को खत्म कर रहे हैं। तीसरे यूजर ने मलाइका के मजे लेते हुए लिखा, कितनी आसानी से ये सवाल पूछ लिया इसने हम तो शादी के बाद मम्मी से ऐसी बातें नहीं कर पाते। अगले यूजर ने तंज कसते हुए कहा, कितना परिवारिक माहौल है यहां। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, दोनों मां-बेटे पर लानत है।
कब आएगा शो?
बता दें कि अरहान खान के इस अपकमिंग शो का नाम ‘दम बिरयानी’ (Dum Biryani) है, जिसे दम बिरयानी नामक यूट्यूब चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो का पहला एपिसोड आज यानी 17 अप्रैल को रात 8 बजे दम बिरयानी यूट्यूब चैनल पर ऑन एयर होगा। खबरों की मानें तो इस शो के आखिरी एपिसोड में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की एंट्री देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines