मुंबई: छइयां छइयां गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है और लोग उनकी शादी का अंदाजा लगा रहे हैं।
दरअसल, गुरुवार की सुबह मलाइका (Malaika Arora engagement) ने अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की, जिसमें वह पूरे दिल से मुस्कुराती हुई देखी जा सकती हैं। उसकी पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, “मैंने हां कह दिया।” साथ में रिवाल्विंग हार्ट इमोजीस भी ड्रॉप किए।
अभी पढ़ें – ‘सलाम वेंकी’ के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं काजोल, जानें क्या है स्टोरी
तस्वीर में मलाइका ब्लैक आउटफिट में सिर झुकाए बैठी हुई हैं और अपने खुले बालों के साथ काफी खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर काफी प्यारी मुस्कान नजर आ रही है। हालांकि, तस्वीर में एक्ट्रेस के हाथ में कोई भी रिंग नहीं दिख रही है। लेकिन उनके इंस्टाफ़ैम ने अनुमान लगाया है कि शायद ये अर्जुन का प्रपोजल ही है।
वहीं कुछ सेलेब्स ने भी मलाइका को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी। टीवी एक्टर करण टैकर ने कमेंट करते हुए लिखा “वाह वाह वाह।” टीवी एक्ट्रेस माही विज ने लिखा “वोहो।” एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने भी लिखा, “बधाई हो।” इसके अलावा कुछ लोगों ने मलाइका से सीधा ही पूछ लिया, “क्या खबर है?” दूसरे ने लिखा, “क्या यह शादी है?”
बता दें, मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर (Malaika Arora & Arjun Kapoor Engagement) को पिछले 4 साल से अधिक समय से डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर पार्टीज और वैकेशन पर साथ जाते नजर आते हैं। अर्जुन और मलाइका की जोड़ी अक्सर एक-दूसरे के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी दिखाई देती है।
अभी पढ़ें – Mili Box Office Collection Day 6: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती ‘मिली’ जान्हवी कपूर की फिल्म
मलाइका अरोड़ा ने पहले अभिनेता-निर्माता अरबाज खान से शादी की थी। उनकी शादी को 19 साल हो चुके थे। लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया। अरबाज और मलाइका 20 साल के अरहान नाम के बेटे के माता-पिता हैं। पिछले साल वो आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए। वहीं अरबाज खान इन दिनों मॉडल जियोर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines