Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: बी-टाउन के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की शादी कब होगी इस सवाल को लोग 1000 बार पूछ चुके हैं। फैंस को उनका जवाब तो नहीं मिला लेकिन अब इनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मलाइका और अर्जुन के फैंस को जोरदार झटका लगने वाला है। दरअसल, अब इस कपल के ब्रेकअप की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि रिलेशन को ऑफिशियल करने के 5 साल बाद अब इन दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं।
क्यों हुआ ब्रेकअप?
कई मीडिया रिपोर्ट्स ऐसा दावा कर रही हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को यहीं खत्म करने का फैसला ले चुके हैं। दोनों ने आपसी सहमति से अब ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि, इनके अलग होने की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों के बीच ब्रेकअप के बाद भी खटास नहीं आई है। साथ ही ये दोनों मैच्योरिटी के साथ ब्रेकअप को हैंडल कर रहे हैं। दरअसल, मलाइका और अर्जुन ने कई साल एक-दूसरे को डेट किया है और वो अब भी अपने दिल में एक-दूसरे के लिए वही प्यार और इज्जत रखते हैं।
ब्रेकअप के बाद कैसा होगा रिश्ता?
कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों अपने ब्रेकअप पर चुप्पी बनाए रखेंगे और कोई भी इस पर न तो पब्लिक्ली टिप्पणी करेगा और न ही एक-दूसरे पर कीचड़ उछालेगा। इसके अलावा अर्जुन और मलाइका किसी और को भी अपने रिश्ते का अपनाम नहीं करने देंगे। ये रिश्ता लम्बे वक्त तक चलने के बाद अब खत्म हो गया है तो इसका मतलब ये बिलकुल भी नहीं है कि दोनों में कड़वाहट आ जाएगी या कोई दुश्मनी होगी। आगे भी दोनों एक- दूसरे के लिए खड़े रहेंगे। वहीं, कहा जा रहा है कि इस मुश्किल वक्त में ये दोनों नहीं चाहते कि कोई उनसे सवाल-जवाब करे और इन्हें इस वक्त कुछ प्राइवेसी की जरूरत है।
मलाइका- अर्जुन में ब्रेकअप पर क्या कहा?
हालांकि, अभी तक मलाइका अरोड़ा या अर्जुन कपूर ने इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है। ऐसे में इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती। दोनों में से किसी ने भी न तो कोई ऑफिशियल बयान जारी किया है और न ही इस बात का कोई हिंट दिया है। लेकिन फैंस ये खबर सुनकर मायूस हो गए हैं। बता दें, काफी समय से मलाइका और अर्जुन के अलग होने की खबरें आ रही हैं लेकिन हर बार ये अफवाहें झूठी निकलती हैं। ऐसे में अब इनके फैंस यहीं उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार भी ये खबर सिर्फ अफवाह ही निकले।