हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Malaika और Arbaaz के बेटे Arhaan से क्या हुई चूक? वीडियो देख लोगों को आई पुलिस की याद

Malaika Arora Arbaaz Khan son Arhaan Khan Video: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे देखने के बाद यूजर्स ने पुलिस से एक्शन लेने की डिमांड की है।

विज्ञापन
Image Credit: Instagram

Malaika Arora Arbaaz Khan son Arhaan Khan Video: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) के चर्चे आज हर तरफ सुनाई दे रहे हैं। कुछ देर पहले ऐसी खबर सामने आई है कि दूसरी शादी के बाद अरबाज ने अपनी एक्स वाइफ को इंस्टा से अनफॉलो कर दिया है। वहीं, अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। अब लगता है कि इस एक्स कपल का बेटा बड़ी मुसीबत में पड़ सकता है। एक तरफ अरबाज के मलाइका को अनफॉलो करने की रिपोर्ट्स, तो दूसरी तरफ अरबाज की दूसरी शादी। वहीं, इन सबके बीच अब अरहान खान (Arhaan Khan) का वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखने के बाद लोगों को पुलिस की याद आ गई।

यह भी पढ़ें: Ira की शादी से पहले वायरल हुआ Aamir Khan का वीडियो, हुलिया देख लोग बोले- ‘सारा पैसा दहेज में दे दिया’

क्यों ट्रोल हो रहे अरहान खान?

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने मलाइका के बेटे के खिलाफ पुलिस एक्शन की डिमांड भी की है। अब अरहान खान को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, आग की तरह फैल रहे इस वीडियो में मलाइका और अरबाज के बेटे को काफी खुश देखा जा सकता है। वो पैपराजी से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें बाइक पर बैठे कैमरा से तस्वीरें लेते हुए भी देखा जा रहा है। वो फुल मस्ती के मूड में हैं। पैपराजी का कैमरा लेकर वो उन्हीं की तरह तस्वीरें लेने की एक्टिंग कर रहे हैं। बाद में वो कैमरा लौटाकर बाइक पर पीछे बैठ निकलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

अरहान से हुई कौन-सी गलती?

इस प्यारे से वीडियो पर भी अब लोग बेरहमी से अरहान को ट्रोल कर रहे हैं। इसमें फैंस को अरहान की एक ऐसी गलती नजर आ गई जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस एक्शन तक की मांग की जा रही है। दरअसल, इस वीडियो में वो बाइक पर बिना हेलमेट के बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा, ‘हेलमेट कहां है?’ एक बोला, ‘नो हेलमेट। बस फाइन।’ कोई बोला, ‘ट्रैफिक पुलिस को उस पर फाइन लगाना चाहिए।’ ट्रोलिंग के बीच एक कमेंट आया, ‘वह बहुत मासूम और हैंडसम है।’

यूजर्स के कमेंट्स

एक शख्स ने लिखा, ‘सचिन की आवाज में: चा मायला पीछे भी हेलमेट पहनो।’ किसी ने कहा, ‘अपनी मम्मी को भी कैप्चर करना चाहिए, मलाइका मैम।’ तो एक ने अरहान के पापा की दूसरी शादी का मजाक बनाते हुए कहा, ‘बेचारा सदमे में है, उसे करने दो।’ तो किसी को अरहान को देख जवान सलमान खान (Salman Khan) की याद आ गई। इतना ही नहीं एक यूजर बोला, ‘रेंज रोवर से सीधा यामाहा।’ अब यामाहा पर अरहान खान को बैठे देख फैंस उनका मजाक बना रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola