Malaika Arora Arbaaz Khan Son Arhaan Khan Debut: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. लंबे समय से अरहान खान के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. जिसके बाद से ही फैंस जानना चाहते थे कि आखिर अरहान किस जॉनर की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे. अब इस राज से भी पर्दा उठ चुका है. अरहान खान एक एक्शन पैक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करते नजर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं अरहान खान के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में डिटेल में जानते हैं.
अरहान खान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं. अरहान को कई बार बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टी में अपने फ्रेंड्स के साथ स्पॉट होते हैं. वहीं अब अपने मम्मी-पापा के नक्शेकदम पर चलते हुए अरहान खान भी बॉलीवुड का हिस्सा बनने जा रहे हैं. जूम की रिपोर्ट के अनुसार अरहान खान बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनिरुद्ध अय्यर के डायरेक्शन में बन रही एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी तक फिल्म का नाम रिवील नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं रिदा थराना? जो क्रिस्टल डिसूजा संग The Traitors 2 की बनीं विनर; सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
एक्शन फिल्म से करेंगे एंट्री
अरहान खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे अनिरुद्ध अय्यर इससे पहले ‘एन एक्शन हीरो’ फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं. इस फिल्म में जयदीप अहलावत और आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए थे. वहीं अब अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म के जरिए अनिरुद्ध अय्यर अरबाज खान के लाडले अरहान खान को भी बॉलीवुड में एंट्री दिलवाने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक अरहान खान या उनके पैरेंट्स ने इस पर कोई बात नहीं की है और ना ही डायरेक्टर ने कुछ ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की है.
यह भी पढ़ें: Toxic Worldwide Collection: यश की ‘टॉक्सिक’ ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई? जानें अब तक का कलेक्शन
अरहान के डेब्यू पर अरबाज खान ने की थी बात
वहीं कुछ टाइम पहले फिल्ममेकर विक्रम फडनीस ने अपने इंस्टाग्राम पर अरहान के साथ फोटो शेयर की थी. जिसके बाद ये जानकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक्साइटमेंट तेज हो गई थी कि अरहान खान भी फिल्मों का हिस्सा बनने जा रहे हैं. वहीं हाल ही में अरबाज खान ने भी इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अरहान खान के डेब्यू पर बात करते हुए कहा था कि अगर कोई स्क्रिप्ट मेरे पास आती है तो हम बात करेंगे. वहीं उन्होंने ये भी कहा था कि अगर मेरे से पहले किसी और के पास अरहान के लिए कोई स्क्रिप्ट आती है तो हम उसे जरूर देखेंगे.
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
5 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
7 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
9 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
9 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines