Arhaan Khan Ignored Arjun Kapoor At Malaika Arora Father Funeral: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस के करीबी उनका साथ दे रहे हैं। मलाइका के एक्स पति अरबाज खान से लेकर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर तक हर कोई इस दुखद घड़ी में अभिनेत्री के साथ मौजूद है। मलाइका के पिता के बारे में जैसे ही बुधवार सुबह पता चला वैसे ही अरबाज खान सबसे पहले मलाइका के घर पहुंचे। इसके थोड़ी ही देर बाद अर्जुन कपूर भी मलाइका के घर पर पहुंचे और इस दौरान वो मलाइका के साथ-साथ ही रहे। इस दौरान मलाइका के बेटे अरहान खान का सामना अर्जुन कपूर के साथ हुआ तो इस दौरान हैरान कर देने वाली बात देखने को मिली। चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला।
अरहान ने अर्जुन कपूर को किया इग्नोर
अपनी मां मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से जब अरहान खान का सामना हुआ, दोनों ने एक दूसरे से नजरें मिलाईं तो अरहान खान ने अर्जुन को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया जबकि अर्जुन काफी देर तक अरहान खान को देखते रहे लेकिन बावजूद इसके अरहान अपनी मासी अमृता अरोड़ा के पीछे-पीछे बिना अर्जुन को देखे वहां से चल दिए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खबरों की मानें तो अरहान खान अर्जुन को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं, जबकि वो अपने माता-पिता के तलाक के बाद अपने पिता अरबाज खान के साथ ही ज्यादा देखे जाते हैं।
सौतेली मां शूरा खान के साथ दिखे थे अरहान खान
हैरानी की बात तो ये है कि इस मुश्किल घड़ी में जहां अरहान खान अपनी मां मलाइका अरोड़ा को हर समय हिम्मत देते हुए नजर आए वहीं वो उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को हर वक्त इग्नोर करते दिखे। दिलचस्प बात ये है कि अरहान खान अपनी सौतेली मां शूरा खान के साथ काफी कन्फर्टेबल हैं। कुछ दिन पहले वो शूरा के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट भी हुए थे। इस दौरान वो शूरा के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आए थे।
मलाइका का साथ देने पहुंचा खान परिवार
मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद इस दुख की इस घड़ी में शामिल होने के लिए सलमान खान के माता-पिता और भाई अरबाज, सोहेल समेत पूरा खान परिवार मलाइका के घर पहुंचा।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora Father Funeral: सलमान खान के ना पहुंचने की वजह आई सामने, मुश्किल वक्त में Arbaaz बने सहारा
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines