हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Shilpa Shetty के साथ शूटिंग सेट पर बड़ा हादसा, पैर फ्रैक्चर

विज्ञापन

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। साथ ही पोस्ट के जरिए अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ की झलकियां दिखाती हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस के साथ शूटिंग सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। शिल्पा इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं, जहां एक्शन सीन करते वक्त एक्ट्रेस का पैर फैक्चर (Shilpa Shetty Leg Injury) हो गया है।

इस बात की जानकारी शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर कर दी है। पिक्चर में एक्ट्रेस व्‍हील चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि श‍िल्‍पा के बाएं पैर में प्‍लास्‍टर है और वो हंसते हुए पोज दे रही हैं। इस पिक्चर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है,’वो कहते हैं न कि रोल कैमरा एक्शन..ब्रेक अ लेग और मैंने इसे वाकई में सच मान लिया…अब मैं 6 हफ्ते के लिए बाहर हूं लेकिन मैं जल्दी ठीक होकर वापस लौट आऊंगी..तब तक दुआ में याद रखिएगा…प्रार्थनाएं हमेशा काम करती हैं..सभी का आभार, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा’।

और पढ़िए –Haryanvi Dance Video: Aarti Bhoriya ने लचकाई कमरिया, फैंस के छूटे पसीने

बताते चलें कि श‍िल्‍पा इन द‍िनों डायरेक्टर रोह‍ित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुल‍िस फोर्स’ की शूटिंग कर रही हैं। इसी सीरीज का एक एक्‍शन सीक्‍वेंस भी रोह‍ित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर साझा किया था, लेकिन उन्‍हीं कपड़ों में श‍िल्‍पा अब हॉस्‍प‍िटल में अपने फ्रैक्‍चर पैर के साथ भी दिख रही हैं।

वेब सीरीज ‘इंडियन पुल‍िस फोर्स’ रोह‍ित शेट्टी के कॉप यून‍िवर्स में एक और नया एड‍िशन है। इस सीरीज से रोह‍ित शेट्टी वेब की दुन‍िया में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं। शिल्पा के फैंस उनकी इस फोटो को देखकर टेंशन में हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

और पढ़िए –Sridevi Birth Anniversary: जान्हवी कपूर ने मां की याद में साझा की अनदेखी तस्वीर, लिखा ये नोट

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

 

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें