Main Vaapas Aaunga Day 1 Prediction: इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ आज यानी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के गाने ट्रेंडिंग में बने हुए हैं और यूजर्स भी फिल्म के गानों पर धड़ल्ले से रील्स बना रहे हैं. वहीं अब पहले दिन की कमाई के अनुमान भी सामने आ गए हैं. पहले दिन इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ कितना कमाएगी, चलिए ये जानते हैं.
फिल्म के लिए फैंस एक्साइटेड
इम्तियाज अली की अभी तक जितनी भी फिल्में आई हैं सभी ने ऑडियंस को दिल जीता है. अब एक बार फिर इम्तियाज अली ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर आए हैं. इस फिल्म का मेकर्स ने जब से ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस को इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार था. वहीं अब ये इंतजार खत्म भी हो गया है. इम्तियाज अली की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जिसके लिए फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हैं.
पहले दिन कितनी कमाई करेगी ‘मैं वापस आऊंगा’?
वहीं फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मैं वापस आऊंगा’ ओपनिंग डे पर 2.5 से 4.5 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है. दिलजीत दोसांझ की फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म पंजाब और दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.
4 फिल्मों का होगा क्लैश
इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ शरवरी वाघ और वेदांग रैना लीड रोल में नजर आए हैं. ट्रेलर में भी इन सितारों की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. वहीं आज यानी 12 जून को ‘मैं वापस आऊंगा’ के साथ-साथ कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ और ‘हॉन्टेड 3D’ भी रिलीज होने जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन फिल्मों में से कौन सी फिल्म सबसे आगे निकलती है.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines