Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14: दिलजीत दोसांझ की लेटेस्ट फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. पहले हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. वहीं अब दूसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस इस फिल्म के सितारों की एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं. ये ही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है. चलिए जानते हैं 14वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.
‘मैं वापस आऊंगा’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.30 करोड़ की कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 21% रही. वहीं फिल्म के शोज 2,616 रहे. इन आंकड़ों के हिसाब से फिल्म दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 22.5 करोड़ की कमाई. वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने अब तक 12.25 करोड़ की ही कमाई की थी.
यह भी पढ़ें: ‘Gullak 5’ के बीच Prime Video पर छाई 5 एपिसोड की ये शानदार सीरीज, वीकेंड पर जरूर देखें
फिल्म ने अब तक कितने छापे नोट?
दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म ने भारत में अब तक 34.75 करोड़ की कमाई की. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 54.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 41.37 करोड़ की कमाई की. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर दूसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की.
यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया से भरपूर फैमिली एंटरटेनर
फिल्म की स्टारकास्ट
इम्तियाज अली स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ शरवरी वाघ और वेदांग रैना लीड रोल में हैं. इसके साथ ही फिल्म में नसीरुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में नजर आए हैं. सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. यहां तक कि सितारों की एक्टिंग देखकर फैंस ने इस फिल्म को कल्ट क्लासिक का नाम दे दिया है. वहीं बॉलीवुड के सितारे भी फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
दलेर मेहंदी विवाद पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर मीका सिंह से की बात, बोले- बातचीत से दूर होनी चाहिए गलतफहमी
14 mins agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
56 mins agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
5 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
7 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines