Box Office Collection: 13वें दिन भी नहीं थमी 'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार, दुनियाभर में बटोर रही करोड़ों नोट!

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 13: दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फैंस इस फिल्म को खूब पसंद भी कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 13

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 13: इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फैंस भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. लगातार फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है. ऑडियंस को दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म की कहानी खूब पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘मैं वापस आऊंगा’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.60 करोड़ की कमाई की. हालांकि 12वें दिन से ये आंकड़ा थोड़ा कम है. इसके बाद भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. 13वें दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 20% रही. साथ ही फिल्म के शोज 2,923 रहे. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इम्तियाज अली स्टारर फिल्म ने भारत में अब तक 32.45 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 38.63 करोड़ रहा. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 51.78 करोड़ की कमाई की. दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना की इस फिल्म में एक रोमांटिक और दर्द भरी लव स्टोरी देखने को मिली. वहीं इसके साथ ही फिल्म में 1947 में हुए भारत पाकिस्तान के बंटवारे की झलक भी दिखाई दी.

विज्ञापन

‘मैं वापस आऊंगा’ की स्टारकास्ट

‘मैं वापस आऊंगा’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी ऑडियंस काफी पसंद कर रही है और ये गाने सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

दूसरे हफ्ते में क्यों छाई फिल्म?

बता दें पहले हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. वहीं इसके बाद अब दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है. इसका कारण ये भी है कि फिल्म का सोशल मीडिया पर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. इम्तियाज अली की इस फिल्म लोग अब माउथ टू माउथ प्रमोट कर रहे हैं. वहीं ये ही वजह है कि फिल्म को कल्ट क्लासिक का नाम दे दिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ