Pankaj Tripathi Did Not Copied Atal Bihari Vajpayee in Main Atal Hoon : दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी नए साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में कर रहे हैं। वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक मैं अटल हूं में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि 19 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च हुआ है।
https://twitter.com/Shahane0209/status/1747293861079285924
फिल्म में वाजपेयी के निजी और राजनीतिक सफर को दिखाने की कोशिश की गई है। हालांकि, इस फिल्म का ट्रेलर देखने पर पता चलता है कि बाकी बायोपिक फिल्मों की तरह इसमें पंकज त्रिपाठी ने इस अटल बिहारी वाजपेयी के कैरेक्टर में ढलने के लिए उनकी नकल करने की कोशिश नहीं की है। इसे लेकर खुद पंकज त्रिपाठी ने ऐसा न करने का कारण बताया है।
वैचारिक प्रक्रिया को दिखाना रहा बड़ी चुनौती
आधुनिक भारतीय इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी को सबसे बड़े नेताओं में से एक माना जाता है। पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में कहा कि सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि इसमें नकल करने की कितनी जरूरत है। मुझे कितना मिमिक करना चाहिए और उनके विचारों व तत्वों को कितना समाहित करना चाहिए। मैं उनकी विचार प्रक्रिया को रिक्रिएट करना चाहता था।
पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि लेकिन इसे परफॉरमेंस में लाना टेढ़ा खेल होता है। तौर-तरीके समझना आसान होता है क्योंकि उनका ऑब्जर्वेशन किया जा सकता है, अभ्यास किया जा सकता है। मैंने देखा कि वह अपना दायां हाथ किस तरह उठाते थे और किसी से किस लहजे में बात करते थे। लेकिन सवाल यह था कि उनकी वैचारिक प्रक्रिया को कैसे प्रदर्शित किया जाए।
‘नकल करना मिमिक्री कैरिकेचर लगने लगता है’
अभिनेता ने कहा कि मैंने अटल बिहारी वाजपेयी की नकल करने की बिल्कुल कोशिश नहीं की। वो मिमिक्री कैरिकेचर लगने लगता है। जब आप कैरेक्टर में ढल जाते हैं तो ऑडियंस जानना चाहती है कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। उसके बोलने से पहले उसकी मानसिक स्थिति जानना चाहती है। यह जरूरी नहीं है कि उन्होंने क्या कहा बल्कि यह जरूरी है कि कहने से पहले वह क्या सोच रहे थे।
ये भी पढ़ें: Ashish Chanchlani का हुआ गजब ट्रांसफॉर्मेशन
ये भी पढ़ें: Animal की OTT रिलीज पर रोक की उठ रही मांग
ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं विद्या बालन? लेटेस्ट पोस्ट ने किया कंफ्यूज
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
5 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
10 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
14 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
15 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
16 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines